बिहार चुनाव में तैनात होंगी सुरक्षाबलों की 1800 कंपनियां, 500 की अग्रिम तैनाती शुरू

बिहार चुनाव ऐलान के बाद अब सुरक्षाबलों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार में CAPF की कुल 500 कंपनियों की अग्रिम तैनाती की जा रही है. इसके बाद बची हुई तैनाती चुनाव से पहले की जाएगी.

बिहार चुनाव में तैनात होंगी सुरक्षाबलों की 1800 कंपनियां, 500 की अग्रिम तैनाती शुरू
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 08, 2025, 3:44:00 PM

बिहार चुनाव ऐलान के बाद अब सुरक्षाबलों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, बिहार में CAPF की कुल 500 कंपनियों की अग्रिम तैनाती की जा रही है. इसके बाद बची हुई तैनाती चुनाव से पहले की जाएगी. इस बार राज्य में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं, ऐसी स्थिति में सुरक्षाबलों की भी ज्यादा जरूरत पड़ने वाली है.

सूत्रों के मुताबिक, बिहार चुनाव के लिए सुरक्षाबलों की कुल 1800 कंपनियों की डिमांड की गई है. इसमें सीएपीएफ की 500 कंपनियां अभी भेजी जा रही हैं और इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 1200 कंपनियां भेजी सकती हैं. इस तरह से देखें तो सुरक्षाबलों की कुल 1700 कंपनियां हो जाएंगीं.

बिहार के चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से सुरक्षाबलों की कितनी कंपनियां भेजी जाएंगी इसका पता बुधवार को चलेगा. आमतौर पर चुनाव में CAPF, सीआरपीएफ, आरएएफ जैसी सुरक्षाबलों की कंपनियां तैनात होती हैं. बिहार में भी इनकी तैनाती की जाएगी

चुनाव आयोग ने इस बार बिहार में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. पहले चरण के लिए 6 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. पहले चरण में 121 सीटों पर चुनाव होंगे जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर. ऐसी स्थिति में सुरक्षाबलों की कंपनियां के पास मूवमेंट के लिए बहुत ज्यादा समय रहेगा नहीं. इसलिए चुनाव के लिए ज्यादा जवानों की जरूरत पड़ रही है

चुनाव आयोग यह बात पहले ही क्लीयर कर चुका है कि पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जाएंगे और चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं होगी. आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि एक पोलिंग बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं रहेंगे. इसका मतलब ये हुआ है कि इस बार के चुनाव में पोलिंग बूथों की संख्या भी बढ़ेगी. जब पोलिंग बूथों की संख्या बढ़ेगी तो स्वाभाविक रूप से सुरक्षा के लिए जवानों की जरूरत भी पड़ेगी.

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM