वेलस्पन वर्ल्ड द्वारा झारखंड में प्लास्टिक उद्योग क्षेत्र में ₹300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

वेलस्पन वर्ल्ड द्वारा झारखंड में प्लास्टिक उद्योग क्षेत्र में ₹300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

वेलस्पन वर्ल्ड द्वारा झारखंड में प्लास्टिक उद्योग क्षेत्र में ₹300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 21, 2026, 7:58:00 PM

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस के दौरान झारखंड के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और वेलस्पन वर्ल्ड के संस्थापक एवं चेयरमैन बी.के. गोयनका के बीच उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें वेलस्पन वर्ल्ड द्वारा झारखंड में प्लास्टिक उद्योग के क्षेत्र में लगभग ₹300 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया गया।

पीवीसी आधारित प्लास्टिक उद्योग में निवेश की संभावना

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य प्रतिनिधिमंडल ने वेलस्पन के प्रतिनिधियों को देवघर स्थित प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क की जानकारी दी तथा वहां निवेश की संभावनाओं से अवगत कराया। इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वेलस्पन की टीम शीघ्र ही झारखंड का दौरा कर स्थल निरीक्षण और विस्तृत अध्ययन करेगी।

क्रिटिकल मिनरल्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी रुचि

वेलस्पन वर्ल्ड ने झारखंड में क्रिटिकल मिनरल्स तथा लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी निवेश की संभावनाओं में रुचि व्यक्त की। राज्य प्रतिनिधिमंडल द्वारा धनबाद स्थित लॉजिस्टिक पार्क, राज्यभर में उपलब्ध वेयरहाउसिंग एवं स्टोरेज सुविधाओं की जानकारी साझा की गई। दोनों पक्षों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखते हुए इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने को लेकर सहमति बनी।

यह बैठक झारखंड को औद्योगिक निवेश का एक उभरता हुआ केंद्र बनाने तथा राज्य में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Trending News

फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
Jul 16, 2026, 12:41:00 PM
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
Jul 16, 2026, 11:50:00 AM
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 11:41:00 AM
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
Jul 16, 2026, 11:38:00 AM