लंदन : ‘जोहार’ से शुरू हुआ वैश्विक संवाद, चेवनिंग स्कॉलर अल्फा टोप्पो ने बढ़ाया झारखंड का मान

लंदन : ‘जोहार’ से शुरू हुआ वैश्विक संवाद, चेवनिंग स्कॉलर अल्फा टोप्पो ने बढ़ाया झारखंड का मान

लंदन : ‘जोहार’ से शुरू हुआ वैश्विक संवाद, चेवनिंग स्कॉलर अल्फा टोप्पो ने बढ़ाया झारखंड का मान
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 23, 2026, 2:23:00 PM

लंदन के शैक्षणिक गलियारों में जब ‘जोहार’ की आवाज गूंजी, तो वह केवल एक अभिवादन नहीं था, बल्कि झारखंड की आदिवासी पहचान और आत्मविश्वास का वैश्विक ऐलान था। रांची की अल्फा टोप्पो ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल के समक्ष प्रभावशाली संबोधन देकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य का मान बढ़ाया।

पिस्का नगड़ी प्रखंड के कोलांबी गांव से निकलकर विश्व की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी तक पहुंची अल्फा टोप्पो को ब्रिटिश सरकार द्वारा संचालित प्रतिष्ठित चेवनिंग स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। यह छात्रवृत्ति उन्हें पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की पढ़ाई के लिए मिली है। अल्फा ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा पूरी करने के बाद वे भारत लौटकर झारखंड में ही अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग करेंगी।

अपने संबोधन में अल्फा ने आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन से जुड़े रिश्ते का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का स्थायी समाधान शिक्षा के जरिए ही संभव है। उनके शब्दों में उनके गांव की मिट्टी, जंगलों की छांव और नदियों की धारा की झलक साफ महसूस होती थी—वही परिवेश जिसने उनके सोच को आकार दिया।

अल्फा की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह झारखंड के आदिवासी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। उनकी शैक्षणिक यात्रा संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से शुरू हुई, इसके बाद उन्होंने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई से उच्च शिक्षा प्राप्त की। छात्र जीवन में ही उन्होंने छात्र संघ चुनाव जीतकर महासचिव का दायित्व संभाला, जिससे उनके नेतृत्व गुणों की झलक मिलती है।

इस सफलता पर उनके मित्र, सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी नेता अनिल अमिताभ पन्ना ने फोन पर बधाई देते हुए कहा कि अल्फा की उपलब्धि पूरे झारखंडी आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इसे इस बात का प्रमाण बताया कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो गांवों से निकलकर वैश्विक मंचों तक पहुंचने का रास्ता खोलती है।

अल्फा टोप्पो की कहानी यह संदेश देती है कि झारखंड के छोटे-से गांव भी असाधारण प्रतिभाओं से भरे हैं। चेवनिंग स्कॉलरशिप जैसी अंतरराष्ट्रीय मान्यता न सिर्फ उनके सपनों को नई उड़ान देती है, बल्कि राज्य को वैश्विक पहचान भी दिलाती है। आज ‘जोहार’ सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, संघर्ष और बदलाव का प्रतीक बन चुका है।

Trending News

भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
Jul 16, 2026, 11:50:00 AM
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 11:41:00 AM
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
Jul 16, 2026, 11:38:00 AM
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM