अनिल अंबानी की कंपनियों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 3,084 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

अनिल अंबानी की कंपनियों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 3,084 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

अनिल अंबानी की कंपनियों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 3,084 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Nov 03, 2025, 11:12:00 AM

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 3,084 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से जब्त कर ली हैं। यह कार्रवाई बैंक लोन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में की गई है।

एजेंसी ने यह आदेश 31 अक्टूबर को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 5(1) के तहत जारी किया। कुर्क की गई संपत्तियों में अनिल अंबानी का मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) के पाली हिल स्थित आलीशान बंगला, नई दिल्ली का रिलायंस सेंटर, और दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, पुणे, ठाणे, हैदराबाद, चेन्नई (कांचीपुरम) तथा पूर्वी गोदावरी में फैली विभिन्न संपत्तियां शामिल हैं। इन संपत्तियों में आवासीय मकान, दफ्तर और जमीन के टुकड़े भी हैं।

CBI की FIR के बाद खुली जांच की नई परतें

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब CBI ने दो एफआईआर दर्ज कर रिलायंस ग्रुप के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और फर्जी तरीके से बैंक लोन प्राप्त करने के आरोप लगाए। इसके बाद ईडी ने इस पूरे प्रकरण की जांच धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के एंगल से शुरू की।

ईडी की जांच का मुख्य फोकस 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी (RAAGA) ग्रुप को दिए गए लोन पर है। शुरुआती जांच में पता चला कि इन लोन को मंजूर करने में भारी अनियमितताएं बरती गईं और एक संगठित साजिश के तहत बैंक, निवेशकों और सरकारी संस्थाओं को गुमराह किया गया।

बैकडेट दस्तावेज और फर्जी मंजूरी के सबूत मिले

ईडी के सूत्रों के अनुसार, यस बैंक ने बिना पर्याप्त मूल्यांकन और प्रक्रिया के ही कर्ज को मंजूरी दी। कई मामलों में लोन की रकम पहले जारी कर दी गई और बाद में उसके दस्तावेज बैकडेट में तैयार किए गए
इसके अलावा, कई फर्जी या शेल कंपनियों को, जिनका पता और डायरेक्टर समान थे और वित्तीय स्थिति कमजोर थी, करोड़ों के लोन ट्रांसफर किए गए।

RHFL में भी खुली गड़बड़ी, SEBI ने सौंपी रिपोर्ट

इसी बीच, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ईडी को रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़ी रिपोर्ट सौंपी। इसमें खुलासा हुआ कि 2017-18 में RHFL ने 3,742.60 करोड़ रुपये के कॉरपोरेट लोन दिए थे, जो अगले वर्ष 2018-19 में बढ़कर 8,670.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गए।

इन आंकड़ों से यह संकेत मिलता है कि कंपनी ने बिना पर्याप्त सुरक्षा और सत्यापन के लगातार लोन जारी किए, जिससे निवेशकों और बैंकों को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM