लंदन में बाबा साहेब के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बताया ऐतिहासिक और भावनात्मक अनुभव

लंदन में बाबा साहेब के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बताया ऐतिहासिक और भावनात्मक अनुभव

लंदन में बाबा साहेब के आवास पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बताया ऐतिहासिक और भावनात्मक अनुभव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jan 26, 2026, 9:12:00 PM

गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए यह दिन विशेष रूप से यादगार बन गया, जब उन्होंने लंदन स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने इस यात्रा को अपने जीवन का प्रेरणास्पद और सौभाग्यपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद भावुक करने वाला रहा।

मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि उनके विचारों और नेतृत्व ने भारत जैसे बहुआयामी समाज को एक मजबूत, लोकतांत्रिक और समावेशी राष्ट्र के रूप में आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सामाजिक समानता, न्याय और अधिकारों को लेकर डॉ. अंबेडकर की सोच आज भी देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला बनी हुई है।

हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि बाबा साहेब ने भारत को सिर्फ एक संवैधानिक ढांचा नहीं दिया, बल्कि हर नागरिक को सम्मान, आत्मसम्मान और गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार सुनिश्चित किया। उनके सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबेडकर आवास पर रखी गई आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार दर्ज किए और इस ऐतिहासिक स्थल से जुड़े स्मरणों को भावनात्मक रूप से साझा किया।

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और अंबेडकर संग्रहालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Trending News

सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
नीतीश कुमार बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, पटना से दिल्ली शिफ्ट हो रहे पूर्व मुख्यमंत्री, अमित शाह भी...
Jul 16, 2026, 12:55:00 PM
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
फुलवरिया में तेंदुए का आतंक, सेमरबारी में बछड़े को बनाया शिकार, अकेले बाहर न निकलें
Jul 16, 2026, 12:41:00 PM
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM