बिहार समेत 12 ठिकानों पर एक साथ NIA की छापेमारी से हड़कंप, किशनगंज में युवक को साथ ले गई टीम

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ गुरुवार को 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बिहार के किशनगंज जिले में पोठिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत में एनआईए टीम ने स्थानीय निवासी मनोज रविदास के घर पर छापेमारी की।

बिहार समेत 12 ठिकानों पर एक साथ NIA की छापेमारी से हड़कंप, किशनगंज में युवक को साथ ले गई टीम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 29, 2026, 3:01:00 PM

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ गुरुवार को 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। एक पाकिस्तानी हैंडलर और सीमा पार से रची जा रही आतंकी साजिश के सिलसिले में देश के चार राज्यों में 12 स्थानों पर एक साथ छापामारी हुई । एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में कुल 12 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। बिहार के किशनगंज जिले में शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। 

एनआईए के अधिकारियों के अनुसार यह तलाशी अभियान उत्तर प्रदेश में पांच, महाराष्ट्र में तीन, राजस्थान में दो और बिहार में दो ठिकानों पर चलाया गया। पाकिस्तान से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है। एनआईए की यह कार्रवाई पाकिस्तान से जुड़े ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और उसके भारतीय सहयोगियों के नेटवर्क को लेकर की जा रही है। 

पाकिस्तान से जुड़े ऑपरेटिव जसवीर चौधरी ने भारतीय सहयोगियों के साथ  IED की बड़ी खेप हासिल की थी।  भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए ड्रोन से खेप भेजी गई थी। पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों में ब्लास्ट की योजना थी। NIA की टीमें दस्तावेज और डिजिटल सबूत खंगाल रही है।  पूरे नेटवर्क और उसके विदेशी कनेक्शन की गहन जांच हो रही है। देश की सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर षड्यंत्र का खुलासा हुआ है।  

केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की मदद से एक साथ की गई इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और अहम दस्तावेजों के साथ डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं।   एजेंसी इन डिजिटल सबूतों की फोरेंसिक जांच कर रही है। बिहार के  किशनगंज जिले में पोठिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत जनता हाट इलाके में भारी सुरक्षा बलों के साथ पहुंची एनआईए टीम ने स्थानीय निवासी मनोज रविदास के घर पर छापेमारी की।

इस दौरान पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के बाद टीम मनोज रविदास को अपने साथ लेकर चली गई। हालांकि, उसे किस आधार पर हिरासत में लिया गया है, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एनआईए अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे हो सकते हैं।

Trending News

दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
रौशन पंडित हत्याकांड पर उबाल, सुपौल में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, DM-SP से मिले परिजन
Jul 15, 2026, 6:05:00 PM
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
जहानाबाद: अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधार संबंधी सेवाएं, CSC आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ
Jul 15, 2026, 5:45:00 PM
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
बम की धमकी से मचा बवाल! पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
रील बनाओ, 3 लाख पाओ...CM सम्राट का बड़ा ऐलान
Jul 15, 2026, 5:21:00 PM
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
JMM सांसद विजय हांसदा बने दूल्हा, सुप्रिया मुर्मू संग रचाई दूसरी शादी
Jul 15, 2026, 4:58:00 PM
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 109 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 4:55:00 PM
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
सरकार और बैंक की संयुक्त पहल, दिव्यांगजनों को मिला रोजगार का नया सहारा
Jul 15, 2026, 4:33:00 PM