अग्निवीर अपरेंटिस भर्ती का काउंटडाउन शुरू! 29 जून से पहले करें आवेदन
अग्निवीर अपरेंटिस भर्ती का काउंटडाउन शुरू! 29 जून से पहले करें आवेदन
भारतीय नौसेना ने अग्निवीर अपरेंटिस भर्ती 2026 (बैच 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए पंजीकरण 5 जून से जारी है और अब आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण अभ्यर्थियों के पास केवल कुछ ही दिन शेष हैं। चयनित उम्मीदवारों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ भारतीय नौसेना में कार्य करने का अवसर मिलेगा।
इस भर्ती में वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो और इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा पूरा किया हो। शैक्षणिक योग्यता के तहत 10वीं और डिप्लोमा, दोनों में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
भर्ती के लिए आयु सीमा दोनों बैचों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
- बैच 01/2027: जन्म 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए।
- बैच 02/2027: जन्म 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए।
- चयनित अग्निवीरों को सेवा के पहले वर्ष में 30,000 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा, जिसमें प्रत्येक वर्ष निर्धारित बढ़ोतरी का प्रावधान है। इसके अलावा पूरे कार्यकाल के दौरान 48 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। यदि सेवा के दौरान किसी अग्निवीर की मृत्यु होती है तो उसके परिजनों को 44 लाख रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।
- भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय 550 रुपये शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Trending News
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM