पति ने किया था इनकार, 17 साल बाद सोनी गुप्ता बनीं ‘मिसेज बिहार', शादी के बाद ऐसे चमकी किस्मत

बिहार की राजधानी पटना के पनाश कौटिल्य होटल में आयोजित विवाश्री 'मिसेज़ बिहार' प्रतियोगिता में सोनी गुप्ता ने प्रतिष्ठित 'मिसेज़ बिहार' का खिताब अपने नाम किया। यहां तक कि एक समय में उनके पति तक इनकार कर चुके थे।

पति ने किया था इनकार, 17 साल बाद सोनी गुप्ता बनीं ‘मिसेज बिहार', शादी के बाद ऐसे चमकी किस्मत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 05, 2026, 6:21:00 PM

बिहार की राजधानी पटना के पनाश कौटिल्य होटल में आयोजित विवाश्री 'मिसेज़ बिहार' प्रतियोगिता में सोनी गुप्ता ने प्रतिष्ठित 'मिसेज़ बिहार' का खिताब अपने नाम किया। उन्हें क्राउन के साथ 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। बिहार के अलग अलग जिलों से करीब 100 प्रतिभागियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में तीन बच्चों की मां सोनी गुप्ता ने यह प्रतिष्ठित खिताब जीतकर दिखा दिया कि महिलाओं के सपनों की कोई उम्र नहीं होती। हालांकि यहां तक पहुंचने में सोनी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि एक समय में उनके पति तक इनकार कर चुके थे।  

दरअसल राजधानी पटना में आयोजित भव्य विवाश्री 'मिसेज़ बिहार 2026' प्रतियोगिता में शादीशुदा महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में तीन बच्चों की मां सोनी गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिसेज बिहार का खिताब अपने नाम कर लिया।

शादी के 17 साल बाद मिली यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि सोनी गुप्ता पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने पेशेवर जीवन को भी सफलतापूर्वक निभा रही हैं। उनके पति पेशे से डॉक्टर हैं, जबकि सोनी स्वयं एक स्कूल में डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। तीन बच्चों की मां होने के बावजूद उन्होंने अपने सपने को मरने नहीं दिया बल्कि अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए  'मिसेज़ बिहार' का खिताब अपने नाम किया। 

सोनी गुप्ता मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि उन्हें विवाश्री मिसेज बिहार प्रतियोगिता की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपने पति के सामने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छा रखी। हालांकि शुरुआत में उनके पति ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया, लेकिन सोनी ने उन्हें अपनी इच्छा और इस मंच के महत्व के बारे में समझाया।  आखिरकार पति उनकी बात से सहमत हो गए और पूरा परिवार उनके साथ खड़ा रहा। 

सोनी गुप्ता ने बताया कि यह उनके जीवन का पहला ब्यूटी पेजेंट था।  तीन बच्चों की देखभाल, परिवार की जिम्मेदारियां और स्कूल का काम संभालने के साथ-साथ उन्होंने प्रतियोगिता की तैयारी भी पूरी लगन से की।  सोनी गुप्ता मुजफ्फरपुर के शांति निकेतन स्कूल की डायरेक्टर हैं। उनका कहना है कि अब वह इस क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ना चाहती हैं। वह आगे भी आगामी ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। 

बता दें कि राजधानी पटना के पनाश कौटिल्य होटल में आयोजित विवाश्री 'मिसेज़ बिहार' प्रतियोगिता में सोनी गुप्ता ने प्रतिष्ठित 'मिसेज़ बिहार' का खिताब अपने नाम किया।  उन्हें क्राउन के साथ 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। नेहा डेन फर्स्ट रनर-अप और ज्योति पाठक सेकेंड रनर-अप रहीं। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आईं 12 विवाहित महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग राउंड में व्यक्तित्व, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और सामाजिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद विजेताओं का चयन किया गया। 

Trending News

सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM