झारखंड में शुरू हुई हिंदी शॉर्ट फिल्म राशि की शूटिंग

झारखंड में शुरू हुई हिंदी शॉर्ट फिल्म राशि की शूटिंग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 6:40:00 PM

झारखंड के पलामू जिले में हिंदी शॉर्ट फिल्म राशि की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की मुहूरत कजरी स्थित संत मरियम स्कूल में किया गया। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक विश्वजीत मुखर्जी, संत मरियम के निदेशक अविनाश देव, वरीय रंगकर्मी सैकत चटर्जी, हीरोइन इशिता खारा, कामरूप सिन्हा, अमर कुमार भांजा, ललन प्रजापति सहित कई कलाकार मौजूद थे। इस अवसर पर निर्देशक विश्वजीत मुखर्जी ने बताया कि फिल्म राशि एक हिंदी शॉर्ट फिल्म है जो इसके मुख्य पात्र राशि के इर्द गिर्द घूमती है। 

उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी कहानी है जो एक साधारण परिवार की लड़की और उसकी मां की सपनों को मंजिल तक पहुंचाती है। अविनाश देव ने कहा कि पलामू जो फिल्म बना रहे है  उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फिल्म बनने से सांस्कृतिक माहौल तैयार होता है। इस फिल्म में अविनाश देव भी एक किरदार निभा रहे है। इस फिल्म को पलामू के विभिन्न लोकेशन पर फिल्माया जाएगा। फिल्म में पलामू और कोलकाता के कलाकार काम कर रहे है। 

फिल्म की स्क्रिप्ट सैकत चटर्जी की है। डीओपी रांची के सुमित सचदेवा है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर कोलकाता के विनय खारा है जबकि मासूम आर्ट ग्रुप इसके एसोसिएट प्रोड्यूसर है। उज्ज्वल सिन्हा चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर व सायन चक्रवर्ती असिस्टेंट डायरेक्टर है। मेकअप दीपांकर चक्रवर्ती की है। कोलकाता की इशिता खारा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही है जबकि उसकी मां की भूमिका में पलामू की वरीय रंगकर्मी मुनमुन चक्रवर्ती है। सैकत चटर्जी शिक्षक की भूमिका निभा रहे है। अन्य भूमिकाओं में महादेव दास, कामरूप सिन्हा, अमर भांजा, कनक लता तिर्की, राज प्रतीक पाल, श्यामली घोष, प्रकाश कुमार, राहुल चंद्रवंशी, मो नसीम, सृष्टि लता, आनंद कुमार प्रजापति, आदर्श पांडेय आदि शामिल है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM