कमरे में मृ*त मिलीं 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले, पुलिस कर रही विस्तृत पड़ताल

कमरे में मृ*त मिलीं 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले, पुलिस कर रही विस्तृत पड़ताल

कमरे में मृ*त मिलीं 'कुमकुम भाग्य' फेम संचिता उगाले, पुलिस कर रही विस्तृत पड़ताल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 15, 2026, 3:13:00 PM

मुंबई के नालासोपारा क्षेत्र से मनोरंजन जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। टीवी और फिल्म अभिनेत्री संचिता उगाले का निधन हो गया है। महज 22 वर्ष की उम्र में उनकी मौत की खबर से टेलीविजन इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संचिता उगाले नालासोपारा पूर्व स्थित आचोले गांव की साईं संतोषी बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहती थीं। 14 जून की शाम उन्हें उनके कमरे में अचेत अवस्था में पाया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें वसई-विरार नगर निगम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आचोले पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि अभिनेत्री ने अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया था। बाद में वह कमरे में फंदे से लटकी हुई मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच अधिकारी विनोद बाग ने बताया कि घटना 14 जून की शाम लगभग 7 बजे से 7:30 बजे के बीच की मानी जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

मृतका के पिता मच्छिंद्र उगाले की शिकायत के आधार पर 15 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अभिनेत्री ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

संचिता उगाले छोटे पर्दे और मनोरंजन जगत में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाती थीं। उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘सजन घर’ और ‘दिलवाली दुल्हनिया ले जाएगी’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया था। उनके असमय निधन की खबर से इंडस्ट्री के कलाकारों और सहयोगियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

NOTE : यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, अवसाद या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत किसी विश्वसनीय व्यक्ति, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ या हेल्पलाइन से संपर्क करें। स्नेहा फ़ाउंडेशन को 04424640050 (24x7 उपलब्ध) पर या टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन iCall को 9152987821 (सोमवार से शनिवार, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध) पर कॉल करें.

Trending News

सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM