आमिर खान ने 61 की उम्र में गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, जानें कितनी छोटी हैं उनकी पत्नी? दोनों के बेटे...

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज (5 जुलाई) को अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। 61 साल की उम्र में आमिर ने अपनी लेडी लव गौरी संग तीसरी शादी शादी की है।

आमिर खान ने 61 की उम्र में गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, जानें कितनी छोटी हैं उनकी पत्नी? दोनों के बेटे...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 05, 2026, 5:04:00 PM

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज (5 जुलाई) को अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दो साल से ज्यादा समय से साथ रह रहे इस कपल ने रविवार को फैमिली और करीबी दोस्तों के बीच  शादी की रस्में पूरी कीं। 

61 साल की उम्र में आमिर ने अपनी लेडी लव गौरी संग तीसरी शादी शादी की है। यह शादी उनके बांद्रा वाले घर में हुई, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। कानूनी तौर पर आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी की। दोनों ने रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। शादी के बाद आमिर और गौरी की आंखों में खुशी से आंसू छलक उठे।

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। आमिर की शादी उद्योगपति मुकेश अंबानी, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर समेत करीबी लोग और परिवार के सदस्य ही पहुंचे। उन्होंने करीबी परिवार और दोस्तों के सामने मैरिज रजिस्टर पर साइन किए। आमिर और गौरी की शादी में उनके बच्चे भी शामिल हुए। राज ठाकरे, आशुतोष गोवारिकर, अंबानी फैमिली, इरफान पठान जैसै सेलेब्स भी आमिर की तीसरी शादी के गवाह बने। 

जब आमिर खान और गौरी शादी के पेपर पर साइन कर रहे थे, उस समय गौरी की पहली शादी से बेटा और आमिर की दूसरी शादी से बेटे आजाद भी मौजूद थे। इस दौरान आजाद ने आमिर की रिंग का बॉक्स, जबकि गौरी के बेटे ने उनकी रिंग का बॉक्स पकड़ा था।

आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था। इसके मुताबिक, आमिर की उम्र 61 साल है. वहीं, गौरी स्प्रैट का जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ था और उनकी उम्र 47 साल है।ऐसे में दोनों के बीच 13 वर्ष का उम्र अंतर है। आमिर के तीन बच्चे- जुनैद खान, आयरा खान और आजाद राव खान है। गौरी का एक बेटा है।

बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी। लेकिन तब आमिर और गौरी के बीच रोमांस या फ्रेंडशिप जैसा कुछ नहीं था। साल 2024 में ही आमिर के चचेरे भाई नुज़हत खान के जरिए बेंगलुरु में दोनों की फिर से मुलाकात हुई। दोनों पहले काफी अच्छे दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। एक साल तक डेटिंग चली। इस डेटिंग के बाद आमिर गौरी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस किया। आमिर खान ने मार्च 2025 में अपनी 61वें बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान गौरी को अपनी पार्टनर के रूप में परिचय कराया, जिससे महीनों से चल रही रिलेशनशिप की अटकलों पर विराम लगा।

बतातें चलें कि गौरी से पहले आमिर खान ने किरण और रीना दत्ता से शादी की थी। आमिर खान ने अपनी पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। यह एक लव मैरिज थी, जो करीब 16 सालों तक चली। दोनों के दो बच्चे, जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। रीना दत्ता से तलाक के बाद साल 2005 में आमिर खान ने डायरेक्टर किरण राव से शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म IVF से हुआ। शादी के 15 साल बाद, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने तलाक की घोषणा की थी।

Trending News

सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM