सारंडा : नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल 4 जवान एयरलिफ्ट, एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की तलाश जारी

सारंडा : नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल 4 जवान एयरलिफ्ट, एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की तलाश जारी

सारंडा : नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल 4 जवान एयरलिफ्ट, एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की तलाश जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 16, 2026, 10:53:00 AM

पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित घने सारंडा वन क्षेत्र के चड़राडेरा इलाके में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान कोबरा बटालियन-205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान आईईडी विस्फोट और गोलीबारी दोनों की घटनाएं सामने आईं।

अधिकारियों के अनुसार, इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश विस्फोटक की चपेट में आकर घायल हुए, जबकि अन्य जवानों को गोली और छर्रों से चोटें आईं। घायल जवानों में जितेंद्र राय, उत्तम कुमार सेनापति, शैलेश कुमार दुबे और प्रेम शामिल हैं। जितेंद्र राय के पैर में गोली लगी है, वहीं उत्तम कुमार सेनापति के हाथ और शैलेश कुमार दुबे की गर्दन में गोली लगी। एक अन्य जवान प्रेम के पैर में भी चोट आई है।

घटना के बाद चार गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के जरिए रांची ले जाया गया, जहां उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, जितेंद्र राय का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने करीब 10 किलोमीटर के दायरे में नक्सलियों को घेरने की रणनीति अपनाई है। इस अभियान के दौरान एक करोड़ रुपये के इनामी और प्रतिबंधित संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि देर रात तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही।

हालांकि नक्सलियों के हताहत होने की खबरें मिल रही हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सुरक्षा बल लगातार जंगल के भीतर आगे बढ़ते हुए अभियान को अंजाम दे रहे हैं और कुख्यात नक्सली कमांडर के दस्ते को घेरने की कोशिश में जुटे हैं।

Trending News

बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM