रिम्स की अधिग्रहित जमीन की अवैध बिक्री मामले में आरोपियों की बेल याचिका पर सुनवाई

रिम्स की अधिग्रहित जमीन की अवैध बिक्री मामले में आरोपियों की बेल याचिका पर सुनवाई

रिम्स की अधिग्रहित जमीन की अवैध बिक्री मामले में आरोपियों की बेल याचिका पर सुनवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 26, 2026, 12:26:00 PM

रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) की अधिग्रहित जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों की जमानत याचिका पर मंगलवार को एसीबी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले में आरोपी बनाए गए राजकिशोर बड़ाइक और कार्तिक बड़ाइक की ओर से दाखिल बेल पिटीशन पर अदालत ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा प्रस्तुत केस डायरी का अवलोकन किया। इसके बाद कोर्ट ने विस्तृत सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित कर दी।

इससे पहले हुई सुनवाई में विशेष अदालत ने जांच एजेंसी को केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया था। आदेश के अनुपालन में एसीबी ने जांच से जुड़े दस्तावेज अदालत के समक्ष जमा किए।

यह मामला रिम्स परिसर से जुड़ी करीब सात एकड़ सरकारी भूमि के कथित फर्जीवाड़े से संबंधित है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अधिग्रहित जमीन को जाली दस्तावेजों और गलत वंशावली के आधार पर निजी संपत्ति के रूप में दर्शाकर उसकी खरीद-बिक्री की गई।

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एसीबी ने बीते महीने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बड़ाइक, चेतन कुमार और राजेश कुमार झा शामिल हैं। जांच के दौरान कई सरकारी अधिकारी और कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में 16 सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की संलिप्तता की जांच चल रही है।

एसीबी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वर्ष 1964-65 में अधिग्रहित की गई रिम्स की जमीन को भू-माफियाओं ने फर्जी कागजात के जरिए निजी जमीन के रूप में प्रस्तुत किया। इसके बाद उक्त जमीन को बिल्डरों के हाथों बेचने का आरोप है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस सौदे के जरिए करीब 31 लाख रुपये का लेनदेन किया गया।

पूरे मामले को लेकर एसीबी ने कांड संख्या 1/2026 दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और दस्तावेजों की वैधता की भी पड़ताल कर रही है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM