रिम्स भूमि घोटाले में कानूनी लड़ाई तेज, आरोपी की अग्रिम जमानत पर 18 जून को सुनवाई

रिम्स भूमि घोटाले में कानूनी लड़ाई तेज, आरोपी की अग्रिम जमानत पर 18 जून को सुनवाई

रिम्स भूमि घोटाले में कानूनी लड़ाई तेज, आरोपी की अग्रिम जमानत पर 18 जून को सुनवाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 12, 2026, 11:50:00 AM

रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की अधिग्रहीत भूमि से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। यह सुनवाई मामले के आरोपी प्रमोद कुमार महतो द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर केंद्रित रही।

अदालत में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से विस्तृत बहस के लिए अतिरिक्त समय का अनुरोध किया गया। इसके बाद न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 18 जून निर्धारित की है। इस बीच एसीबी अपनी ओर से याचिका पर जवाब पहले ही दाखिल कर चुकी है।

गौरतलब है कि इस प्रकरण में झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के क्रम में एजेंसी ने 7 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बढ़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था।

जांच एजेंसी के अनुसार आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से ऐसे दस्तावेज तैयार किए, जिनके माध्यम से रिम्स की अधिग्रहीत भूमि को निजी स्वामित्व वाली जमीन के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया। इसके लिए कथित तौर पर फर्जी वंशावली और अन्य अभिलेखों का सहारा लिया गया।

मामला वर्ष 1964-65 में रिम्स के लिए अधिग्रहित लगभग 9.65 एकड़ भूमि से संबंधित है। आरोप है कि इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बहुमंजिला अपार्टमेंट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और आवासीय भवन खड़े कर दिए गए थे। एसीबी इस पूरे प्रकरण में भूमि हस्तांतरण, दस्तावेजों की वैधता और कथित साजिश की विभिन्न कड़ियों की जांच कर रही है।

Trending News

गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
Jul 17, 2026, 1:27:00 PM
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
Jul 17, 2026, 1:13:00 PM
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
सुपौल: पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी
Jul 17, 2026, 12:44:00 PM
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
सड़क पर बही दूध की नदी, होने लगी लूट, बोतलों में भरने के बाद वहीं पीने लगे लोग
Jul 17, 2026, 12:30:00 PM
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
इस्तीफे के बाद RJD के इस बड़े नेता से मिले मृत्युंजय तिवारी, बीजेपी नेता से भी मुलाकात, हलचल तेज
Jul 17, 2026, 12:24:00 PM
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM