रांची समेत कई जिलों में बदला मौसम, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

रांची समेत कई जिलों में बदला मौसम, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

रांची समेत कई जिलों में बदला मौसम, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 20, 2026, 10:28:00 AM

झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि कई जिलों में शाम होते-होते तेज हवाएं और बारिश राहत पहुंचा रही हैं। भारतीय मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्यभर में अस्थिर मौसम बने रहने की संभावना जताई है। इसी को देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को संथाल और उत्तरी झारखंड के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की स्थिति बन सकती है। बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने, वज्रपात और बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राजधानी रांची सहित हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। विभाग का अनुमान है कि इन इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार भी हैं।

दूसरी ओर, राज्य के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 21 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है। हालांकि दिन में तेज धूप के बावजूद शाम के समय मौसम बदल सकता है और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 22 मई को भी लगभग इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

23 मई को फिर से मौसम के उग्र होने के संकेत मिले हैं। विभाग के मुताबिक रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और साहिबगंज में दोपहर बाद तेज आंधी, बिजली चमकने और बारिश की स्थिति बन सकती है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। इस कारण इन जिलों के लिए दोबारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिलों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने 25 मई तक पूरे राज्य में कहीं न कहीं आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी रखा है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।

इधर तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मेदिनीनगर में तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद अधिकतम पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह राज्य के सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहा। जमशेदपुर का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं सरायकेला में हल्की बारिश दर्ज की गई और खूंटी क्षेत्र में तेज हवाओं का असर देखा गया।

Trending News

भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
Jul 18, 2026, 10:58:00 AM
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 18, 2026, 10:53:00 AM
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
Jul 18, 2026, 10:46:00 AM
मुख्य नहर के किनारे मिला अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
मुख्य नहर के किनारे मिला अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
Jul 18, 2026, 10:43:00 AM
 CCTV की फाइल दबाना पड़ा भारी, गृह विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड
CCTV की फाइल दबाना पड़ा भारी, गृह विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड
Jul 18, 2026, 10:10:00 AM
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM