रांची रे*प केस : विधायक सरयू राय ने किया संगठित ब्लैकमेलिंग गिरोह के सक्रिय होने का दावा, SIT/CBI जांच की उठायी मांग

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 17, 2026, 9:58:00 AM

रांची में डेंटल छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। वरीय विधायक सरयू राय ने इस मामले को केवल एक आपराधिक वारदात तक सीमित न मानते हुए दावा किया है कि इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है, जो युवतियों को फंसाकर उनका यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग करता है। उन्होंने पुलिस से इस एंगल पर गंभीरता से जांच करने की अपील की है।

विधायक सरयू राय ने कहा कि, शहर में सक्रिय यह गिरोह पहले लड़कियों को प्रेमजाल या सामाजिक संबंधों के माध्यम से अपने प्रभाव में लेता है। इसके बाद उन्हें विभिन्न बहानों से निजी स्थानों पर बुलाया जाता है, जहां उनके साथ दुष्कर्म कर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए जाते हैं। इन सामग्रियों के जरिए पीड़िताओं को डराकर चुप कराया जाता है और कई मामलों में उन्हें अन्य लड़कियों को फंसाने के लिए मजबूर किया जाता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह के नेटवर्क में कुछ युवतियां भी शामिल हो जाती हैं, जो पहले खुद शिकार बनी होती हैं और बाद में गिरोह के लिए काम करने लगती हैं। इस संदर्भ में उन्होंने उस महिला की भूमिका पर भी सवाल उठाया, जिसने पीड़िता को कथित तौर पर जन्मदिन पार्टी के नाम पर फ्लैट तक पहुंचाया।

विधायक ने कहा कि रांची पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर तेजी दिखाई है, लेकिन जांच को केवल इसी घटना तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं होगा। उनका मानना है कि यदि गहराई से पड़ताल की जाए तो बड़े स्तर पर आपराधिक साजिश और संभवतः प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है। उन्होंने सरकार से या तो विशेष जांच दल (SIT) गठित करने या फिर मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने की मांग की है।

बताते चलें कि, 13 अप्रैल को मास्टर इन डेंटल सर्जरी (MDS) की एक छात्रा को जन्मदिन समारोह के बहाने लालपुर थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में बुलाया गया था। आरोप है कि वहां उसे खाने में नशीला पदार्थ दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसी दौरान एक आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसका इलाज जारी है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, दो आरोपी पश्चिम बंगाल के खड़गपुर भागने की कोशिश कर रहे थे, जहां से उन्हें स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में मो. दानिश और मो. फहद मल्लिक शामिल हैं, जबकि एक महिला सहयोगी को रांची से हिरासत में लिया गया है। एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और समन्वित अभियान के जरिए उन्हें पकड़ा गया। फिलहाल मुख्य आरोपी से पूछताछ चल रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इस बीच, सरयू राय ने स्पष्ट किया कि पीड़िता द्वारा सामने आकर शिकायत दर्ज कराना एक साहसिक कदम है, जिसने इस गंभीर अपराध को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच एजेंसियां इस मामले की तह तक जाकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करेंगी।

Trending News

बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM