रांची : ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’ को लेकर तेज हुई तैयारी, CM ने दिये समयबद्ध निर्माण के निर्देश

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 27, 2026, 6:35:00 PM

रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक अहम समीक्षा बैठक कर प्रस्तावित ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’ परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। यह विद्यालय रिंग रोड स्थित जगुआर कैंपस में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजना के विभिन्न पहलुओं; जैसे निर्माण योजना, उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं और आगामी कार्यनीति की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय निर्माण के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए, ताकि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर जमीन पर उतारा जा सके। अधिकारियों ने जानकारी दी कि परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार है और जमीन चिन्हित करने का कार्य जारी है।

बैठक में मुख्यमंत्री सोरेन ने स्पष्ट किया कि शहीद पुलिसकर्मियों, सेना और अर्धसैनिक बलों में कार्यरत जवानों के बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने प्रस्तावित विद्यालय को आधुनिक संसाधनों और उत्कृष्ट शैक्षणिक ढांचे से सुसज्जित करने पर जोर दिया। साथ ही स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, आईसीटी लैब, खेल मैदान और अन्य जरूरी सुविधाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय का संचालन राज्य के उत्कृष्ट विद्यालयों के मानकों के अनुरूप होना चाहिए। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

इस बैठक में रांची के होटवार स्थित जैप-10 परिसर में प्रस्तावित अस्पताल को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह अस्पताल पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संचालित होगा। प्रारंभ में 50 बेड की क्षमता से शुरू होने वाले इस अस्पताल को जरूरत के अनुसार 100 बेड तक विस्तारित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पुलिस परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, डीजीपी तदाशा मिश्रा, स्कूली शिक्षा विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM