इबोला अलर्ट: रांची एयरपोर्ट पर बनेगा क्वारंटाइन सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

इबोला अलर्ट: रांची एयरपोर्ट पर बनेगा क्वारंटाइन सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

इबोला अलर्ट: रांची एयरपोर्ट पर बनेगा क्वारंटाइन सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 29, 2026, 12:51:00 PM

इबोला वायरस को लेकर वैश्विक स्तर पर बढ़ती सतर्कता के बीच झारखंड सरकार ने भी एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विशेष क्वारंटाइन सुविधा विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि विदेश से आने वाले यात्रियों की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट पर ऐसे यात्रियों की पहचान की जाएगी जिनमें तेज बुखार, उल्टी, अत्यधिक कमजोरी, रक्तस्राव या संक्रमण से जुड़े अन्य लक्षण दिखाई दें। संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें तुरंत अलग रखकर प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट परिसर में चौबीसों घंटे एंबुलेंस उपलब्ध रखने की व्यवस्था की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने इस तैयारी को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन, जिला प्रशासन और प्रमुख अस्पतालों के साथ समन्वय बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से एयरपोर्ट कर्मियों और संबंधित एजेंसियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें संक्रमण नियंत्रण और आपातकालीन प्रतिक्रिया की जानकारी दी गई।

राज्य सरकार ने इबोला संक्रमण की आशंका को देखते हुए सभी जिलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। रांची के सदर अस्पताल में चार बेड वाला विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, जहां संक्रमण नियंत्रण के लिए अलग चिकित्सा व्यवस्था, पीपीई किट और सैनिटाइजेशन संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इसके साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को संदिग्ध मरीजों की पहचान, सुरक्षित उपचार और संक्रमण से बचाव के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार रिम्स में भी संक्रामक रोगों से निपटने वाली व्यवस्थाओं को सतर्क मोड में रखा गया है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से इबोला के लिए अलग समर्पित वार्ड की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कोविड-19 महामारी के दौरान मिले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस बार शुरुआती स्तर पर ही पूरी सतर्कता बरतना चाहता है, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM