राज्यसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, भूपेश बघेल और अजय शर्मा आज पहुंचेंगे रांची

राज्यसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, भूपेश बघेल और अजय शर्मा आज पहुंचेंगे रांची

राज्यसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, भूपेश बघेल और अजय शर्मा आज पहुंचेंगे रांची
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 06, 2026, 10:59:00 AM

झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को रांची पहुंचेंगे। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा भी राजधानी आएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों नेता शनिवार दोपहर रांची पहुंचकर राज्यसभा चुनाव से संबंधित गतिविधियों और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करेंगे। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने झारखंड में चुनावी समन्वय और राजनीतिक रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से इन दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके जिम्मे चुनाव प्रक्रिया के दौरान पार्टी की रणनीति, विधायकों के साथ समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी की भूमिका होगी।

राज्यसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस समेत महागठबंधन के दलों ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। ऐसे में भूपेश बघेल और अजय शर्मा का रांची दौरा चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में भी इस दौरे को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है, क्योंकि आगामी चुनाव के लिए दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM