राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर 18 जून को मतदान, 2025 से खाली है एक सीट

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की घोषणा शुक्रवार को कर दी। देश की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होंगे। 10 राज्यों की 24 सीटों पर मतदान कराया जाएगा, जबकि झारखंड में भी दो सीटों पर चुनाव होना है।

राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर 18 जून को मतदान, 2025 से खाली है एक सीट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 22, 2026, 3:54:00 PM

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव की घोषणा शुक्रवार को कर दी। देश की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होंगे। 10 राज्यों की 24 सीटों पर मतदान कराया जाएगा, जबकि झारखंड में भी दो सीटों पर चुनाव होना है। एक जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएगा। आयोग ने नामांकन की अंतिम तिथि आठ जून निर्धारित की है। आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक जून-जुलाई 2026 में जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनकी सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। 

राज्यसभा चुनाव आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीटों, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीटों तथा झारखंड की दो सीटों पर कराया जाएगा। इसके अलावा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर भी चुनाव होंगे। झारखंड की दो सीटों पर चुनाव होगा। एक सीट भाजपा सांसद दीपक प्रकाश के कार्यकाल समाप्त होने के कारण खाली हो रही है, जबकि दूसरी सीट झामुमो संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त है।

झारखंड से सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को खत्म हो रहा है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद उनकी सीट खाली है। पिछले साल अगस्त में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद यह सीट खाली चल रही है। झारखंड में दोनों सीटों को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है और उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 1 जून से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और 18 जून को मतदान व मतगणना होगी।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नौ जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा, जबकि उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। 1 जून को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

राज्यसभा चुनाव का कार्यक्रम 

1 जून 2026 को अधिसूचना जारी होगी

उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे

9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी

11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे

मतदान 18 जून 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा

इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती भी शुरू कर दी जाएगी

पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM