पंचायतों को मिली राशि, पर दिशा-निर्देश का इंतजार; प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग

पंचायतों को मिली राशि, पर दिशा-निर्देश का इंतजार; प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग

पंचायतों को मिली राशि, पर दिशा-निर्देश का इंतजार; प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 12, 2026, 6:43:00 PM

झारखंड के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन को लेकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर अपनी चिंताओं से अवगत कराया। शुक्रवार को लोक भवन में हुई इस भेंट के दौरान पंचायत प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष विकास कुमार महतो के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि झारखंड पंचम राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों को अनुदान राशि का आवंटन किया जा चुका है। हालांकि, इन निधियों के उपयोग और योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश अब तक जारी नहीं किए गए हैं।

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि स्पष्ट कार्यप्रणाली और संचालन संबंधी मार्गदर्शिका के अभाव में स्थानीय निकायों को विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में कई तरह की प्रशासनिक और व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की गति प्रभावित होने की आशंका है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से आग्रह किया कि संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर जल्द से जल्द ऐसी मार्गदर्शिका उपलब्ध कराई जाए, जिससे आवंटित राशि का नियमानुसार उपयोग हो सके और विकास परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

शिष्टमंडल ने कहा कि यदि आवश्यक दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किए जाते हैं, तो पंचायत संस्थाएं विकास कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने में सक्षम होंगी, जिसका लाभ सीधे ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को मिलेगा।

Trending News

पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
पुलिस विभाग में मेगा वैकेंसी! पहले चरण में 9,362 सिपाहियों की होगी नियुक्ति
Jul 17, 2026, 12:15:00 PM
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
नामकुम जमीन घोटाले की जांच शुरू, ACB के निशाने पर अंचल अधिकारी
Jul 17, 2026, 12:10:00 PM
आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त
आस्था का अद्भुत संकल्प! 51 लीटर जल लेकर 40 दिन की कठिन यात्रा पर निकले शिवभक्त
Jul 17, 2026, 11:50:00 AM
मोबाइल ने 3 महीने में उजाड़ दिया घर, पति ने उठाया खौफनाक कदम
मोबाइल ने 3 महीने में उजाड़ दिया घर, पति ने उठाया खौफनाक कदम
Jul 17, 2026, 11:41:00 AM
बिहार में पंचायत चुनाव इस साल नहीं होगा? सरकार का बड़ा फैसला, ये है बड़ी वजह...
बिहार में पंचायत चुनाव इस साल नहीं होगा? सरकार का बड़ा फैसला, ये है बड़ी वजह...
Jul 17, 2026, 11:32:00 AM
NEET Re-2026 में झारखंड के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
NEET Re-2026 में झारखंड के मेधावियों ने गाड़े सफलता के झंडे
Jul 17, 2026, 11:14:00 AM
सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, RJD समेत 10 'X' हैंडल को बिहार पुलिस का नोटिस
सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, RJD समेत 10 'X' हैंडल को बिहार पुलिस का नोटिस
Jul 17, 2026, 11:06:00 AM
आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
आनंद मोहन फिर जाएंगे जेल? रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Jul 17, 2026, 10:55:00 AM
 झारखंड में मानसून दिखायेगा रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड में मानसून दिखायेगा रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Jul 17, 2026, 10:53:00 AM
महुआ शराब के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, जंगल में चल रही भट्ठी ध्वस्त
महुआ शराब के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, जंगल में चल रही भट्ठी ध्वस्त
Jul 17, 2026, 10:37:00 AM