19वें रोजगार मेले में PM मोदी ने 51 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, रांची में 132 अभ्यर्थियों को मिला अपॉइंटमेंट लेटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से अधिक युवाओं नियुक्ति पत्र सौंपा। वहीं इस दौरान रांची में 132 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

19वें रोजगार मेले में PM मोदी ने 51 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, रांची में 132 अभ्यर्थियों को मिला अपॉइंटमेंट लेटर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 23, 2026, 3:24:00 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से अधिक युवाओं नियुक्ति पत्र सौंपा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में चयनित युवाओं को नौकरी मिली।  वहीं इस दौरान रांची में 132 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

रोजगार मेला के जरिए झारखंड सहित देशभर के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र बांटा गया। रांची में 132 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। रांची के सीसीएल स्थित दरभंगा हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, रांची रेल डीआरएम ने विभिन्न विभागों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने नियुक्ति पत्र पानेवाले अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि ये युवा कल के विकसित भारत के ब्रांड एंबेसडर होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जो कहते हैं वो करते हैं जो आज मोदी जी ने करके दिखाया। उन्होंने कहा 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दी गई है। इन युवाओं का सौभाग्य है कि पीएस नरेंद्र मोदी ने खुद हस्ताक्षर करके नियुक्ति पत्र भेजा है।

देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से बातचीत भी करेंगे। इससे पहले देशभर में 18 रोजगार मेले हो चुके हैं, जिनमें करीब 12 लाख युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जा चुके हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन देशभर के हजारों युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अब देश की विकास यात्रा के जिम्मेदार भागीदार बनने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, हेल्थ, एजुकेशन समेत कई क्षेत्रों में युवा नई जिम्मेदारियां संभालेंगे और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी चयनित युवाओं और उनके परिवारों को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM