पलामू से चोरी हुई हथिनी छपरा से बरामद, पार्टनर और महावत ने 27 लाख में बेचा

पलामू से चोरी हुई हथिनी छपरा से बरामद, पार्टनर और महावत ने 27 लाख में बेचा

पलामू से चोरी हुई हथिनी छपरा से बरामद, पार्टनर और महावत ने 27 लाख में बेचा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Sep 30, 2025, 11:10:00 AM

पलामू जिले से चोरी हुई करीब एक करोड़ की हथिनी को बिहार के छपरा जिले के अमनौर क्षेत्र से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, हथिनी को अमनौर के पहाड़पुर निवासी गोरख सिंह ने 27 लाख रुपए में खरीदा था।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी नरेंद्र कुमार शुक्ला ने 12 सितंबर को पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना में अपनी हथिनी जयमति की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस लगातार हथिनी की तलाश में जुटी हुई थी। हथिनी के शरीर में लगे चिप के कारण उसे ट्रैक करने में आसानी हुई।

तफ्तीश के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हथिनी को छपरा में बेचा गया है। एसपी के आदेश पर विशेष टीम का गठन किया गया और छपरा वन विभाग की मदद से हथिनी को रेस्क्यू कर लिया गया।

शिकायत के अनुसार हथिनी की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपए थी। वहीं, पलामू सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि जांच में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पता चला कि शिकायतकर्ता शुक्ला ने तीन अन्य साझेदारों के साथ मिलकर हथिनी को 40 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन बाद में उसके तीनों साझेदारों ने शुक्ला को बिना बताए हथिनी को 27 लाख में छपरा बेच दिया। इस पूरे खेल में हथिनी का महावत भी उन्हीं तीन साझेदारों के साथ मिला हुआ था।

Trending News

बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
बांकीपुर में खेला हो गया? खूब दहाड़ने लगी प्रशांत किशोर की शेरनी
Jul 15, 2026, 4:18:00 PM
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
सीएसआर के तहत मिली मदद, 10 दिव्यांगजनों की राह हुई आसान
Jul 15, 2026, 3:50:00 PM
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 3:44:00 PM
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
आधी आबादी का बढ़ता आत्मविश्वास, जीविका से संवर रही जिन्दगी
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
बेटी हुई तो बजा DJ, बेगूसराय में अनोखा जश्न, खुशी का वीडियो वायरल
Jul 15, 2026, 3:28:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM