निवेश और उद्योग विस्तार पर राज्य सरकार-CII में मंथन, झारखंड को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

निवेश और उद्योग विस्तार पर राज्य सरकार-CII में मंथन, झारखंड को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर

निवेश और उद्योग विस्तार पर राज्य सरकार-CII में मंथन, झारखंड को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 19, 2026, 7:16:00 PM

झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के प्रतिनिधिमंडल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान राज्य में निवेश के अवसर, औद्योगिक नीतियों और उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीआईआई की ओर से प्रतिनिधिमंडल में झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष दिलू पारिख, टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष डी.बी. सुंदर रमन, सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर देव ज्योति और झारखंड हेड प्रभात कुमार शामिल रहे। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा वैश्विक स्तर पर झारखंड की ब्रांडिंग को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड की सक्रिय भागीदारी और यूनाइटेड किंगडम दौरे को राज्य के लिए सकारात्मक पहल बताते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी। सीआईआई के पदाधिकारियों ने कहा कि इन पहलों से झारखंड को निवेशकों के बीच एक भरोसेमंद और संभावनाओं से भरपूर राज्य के रूप में पहचान मिल रही है।

बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड को औद्योगिक दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दावोस में आयोजित वैश्विक मंच पर सरकार ने दुनिया के सामने यह संदेश रखने का प्रयास किया कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, मानव क्षमता और औद्योगिक अवसरों के लिहाज से अत्यंत समृद्ध राज्य है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने और उद्योगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। वहीं, सीआईआई प्रतिनिधियों ने राज्य की औद्योगिक नीति पर अपने सुझाव साझा करते हुए सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने नीति निर्माण की प्रक्रिया में उद्योग जगत की भागीदारी बढ़ाने और ज्ञान साझेदार के रूप में सहयोग देने की भी बात कही।

Trending News

भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
भारत-नेपाल सीमा से उज़्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड बरामद
Jul 18, 2026, 11:03:00 AM
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
गलत डिजाइन ने बढ़ाई परेशानी! राहत की जगह मुसीबत बना हुसैनाबाद रेलवे ओवरब्रिज
Jul 18, 2026, 10:58:00 AM
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
पुलिस गाड़ी से कुचलकर युवक की मौत, शराब सेवन के आरोप पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Jul 18, 2026, 10:53:00 AM
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
मानसून सत्र में हंगामे के आसार, संसद में पेश होंगे 7 अहम विधेयक
Jul 18, 2026, 10:46:00 AM
मुख्य नहर के किनारे मिला अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
मुख्य नहर के किनारे मिला अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
Jul 18, 2026, 10:43:00 AM
 CCTV की फाइल दबाना पड़ा भारी, गृह विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड
CCTV की फाइल दबाना पड़ा भारी, गृह विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड
Jul 18, 2026, 10:10:00 AM
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM