नितिन नबीन के झारखंड दौरे से पहले भाजपा ने तय की जिम्मेदारियां, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

नितिन नबीन के झारखंड दौरे से पहले भाजपा ने तय की जिम्मेदारियां, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

नितिन नबीन के झारखंड दौरे से पहले भाजपा ने तय की जिम्मेदारियां, तैयारियों को दिया अंतिम रूप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 03, 2026, 6:21:00 PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। उनका दो दिवसीय कार्यक्रम 6 और 7 जून को प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण यात्रा को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं और संगठन स्तर पर व्यापक रणनीति बनाई जा रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को सफल बनाने के उद्देश्य से भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों, बैठकों और अन्य गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न नेताओं और पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया, ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि पार्टी नितिन नवीन के दौरे को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने प्रवास के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ कुछ सामाजिक और गैर-राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और संगठन को उम्मीद है कि इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल और मजबूत होगा।

अमर बाउरी ने यह भी कहा कि नितिन नवीन का झारखंड, विशेषकर रांची से पुराना जुड़ाव रहा है। उनका जन्म और शिक्षा रांची में हुई है, जिसके कारण राज्य और यहां के लोगों से उनका आत्मीय संबंध है। इसी वजह से यह दौरा केवल संगठनात्मक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, मनोज सिंह, रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार, विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी और अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM