सारंडा के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की भिड़ंत, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका

सारंडा के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की भिड़ंत, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका

सारंडा के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की भिड़ंत, कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 15, 2026, 1:06:00 PM

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच तीखी मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई उस समय शुरू हुई जब इलाके में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान जवानों का आमना-सामना नक्सलियों से हो गया।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटनास्थल पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा यूनिट, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित माओवादी संगठन के इनामी सदस्य मिसिर बेसरा के दस्ते की मौजूदगी की आशंका है। गोलीबारी के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से सारंडा के घने जंगलों में छिपे नक्सलियों को पकड़ने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार को सुरक्षाबल इलाके में अभियान पर निकले थे, जहां नक्सली अपने ठिकाने बदलने की कोशिश में थे और इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

प्रारंभिक जानकारी में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी शव की बरामदगी की पुष्टि नहीं हो सकी है। इलाके में बीच-बीच में अब भी गोलीबारी की आवाजें सुनी जा रही हैं, जिससे संकेत मिलता है कि अभियान जारी है।

Trending News

युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
युवाओं के भविष्य पर घमासान, JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP ने सरकार को घेरा
Jul 25, 2026, 10:49:00 AM
 BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
BSL में कर्मचारी की मौत के बाद हंगामा, परिजन बोले-"पहले नौकरी, फिर अंतिम संस्कार"
Jul 25, 2026, 10:20:00 AM
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
पेपर लीक से नाराज छात्र आज करेंगे प्रदर्शन, सरकार तक पहुंचाएंगे अपनी आवाज
Jul 25, 2026, 10:02:00 AM
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
पेपर लीक जैसी घटना पर रोक लगाने के लिए आज छात्रों की शांतिपूर्ण रैली
Jul 25, 2026, 9:53:00 AM
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM