एलपीजी दरों में बड़ा बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगे, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

एलपीजी दरों में बड़ा बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगे, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

एलपीजी दरों में बड़ा बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगे, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 01, 2026, 10:42:00 AM

चुनावी प्रक्रिया खत्म होते ही केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में व्यापक संशोधन लागू किया है, जिसमें सबसे बड़ा असर व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं पर पड़ा है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एक झटके में ₹994 की वृद्धि की गई है। नई दर लागू होने के बाद इसकी कीमत ₹2256.50 से बढ़कर ₹3250.50 हो गई है।

इसी श्रेणी में आने वाले 19 किलो के एक्स्ट्रा फास्ट सिलेंडर की कीमतों में भी समान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सिलेंडर अब ₹2279 की जगह ₹3273 में उपलब्ध होगा। इस तेज वृद्धि का सीधा प्रभाव उन व्यवसायों पर पड़ने की संभावना है, जो बड़े पैमाने पर एलपीजी का उपयोग करते हैं, जैसे होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल और बैंक्वेट हॉल। लागत बढ़ने के कारण इन क्षेत्रों में सेवाओं और उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है।

वहीं दूसरी ओर, आम घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सिलेंडर पूर्व की तरह ₹970.50 में ही उपलब्ध रहेगा।

हालांकि छोटे सिलेंडर उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को झटका लगा है। 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। नए कनेक्शन की कीमत अब ₹1541 से बढ़कर ₹1803 हो गई है, जबकि रिफिल के लिए उपभोक्ताओं को ₹597 के बजाय ₹859 चुकाने होंगे।

नई दरें शुक्रवार से प्रभाव में आ गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से आने वाले समय में बाजार में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

Trending News

नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
नालंदा पुलिस छावनी में तब्दील, डीएम आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, अब तक 500 छात्रों पर FIR
Jul 24, 2026, 5:57:00 PM
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
सदर अस्पताल में 400 बेड अस्पताल की तैयारी, जमीन घेराबंदी शुरू होते ही विरोध
Jul 24, 2026, 5:51:00 PM
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में NSUI का प्रतिरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026, 5:39:00 PM
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, GPS और डिजिटल लॉक से होगी शराब वाहनों की निगरानी
Jul 24, 2026, 5:18:00 PM
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
बहन से अफेयर और जिगरी दोस्त ने ले ली जान, सड़क दुर्घटना के पीछे हत्या की खौफनाक साजिश
Jul 24, 2026, 5:08:00 PM
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
भाजपा ने खोला समरसता अभियान का खाका, काशी से झारखंड आएगी संत रविदास की पवित्र मिट्टी
Jul 24, 2026, 5:03:00 PM
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना, डीएसपी बने क्रिकेटर आकाशदीप व मुकेश
Jul 24, 2026, 5:02:00 PM
बीसैप जवान ने की आत्महत्या, खुद को सिर में मारी गोली
बीसैप जवान ने की आत्महत्या, खुद को सिर में मारी गोली
Jul 24, 2026, 4:54:00 PM
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
सिस्टम की लापरवाही ने ली दो मासूम बहनों की जान? कोहराम...कार्रवाई की मांग
Jul 24, 2026, 4:39:00 PM
आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी
आरजेडी दलदल, मुझे किया गया अपमानित, बीजेपी में शामिल होते ही राजद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी
Jul 24, 2026, 4:38:00 PM