जमीन घोटाला मामले के आरोपी दिलीप घोष को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज

जमीन घोटाला मामले के आरोपी दिलीप घोष को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज

जमीन घोटाला मामले के आरोपी दिलीप घोष को हाईकोर्ट से झटका, याचिका खारिज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 22, 2026, 1:14:00 PM

सेना की जमीन से जुड़े कथित घोटाले में आरोपी दिलीप घोष को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की पीठ ने उनके खिलाफ दर्ज आरोपों को रद्द करने की मांग वाली याचिका को सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह याचिका कानूनी रूप से स्वीकार्य नहीं है, इसलिए इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता।

दिलीप घोष ने क्रिमिनल मिसलेनियस पिटीशन दाखिल कर अपने ऊपर लगे आरोपों को निरस्त करने की अपील की थी। हालांकि, प्रारंभिक स्तर पर ही अदालत ने याचिका की वैधता पर सवाल उठाते हुए इसे खारिज कर दिया, जिससे उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी।

मामला रांची के बरियातू इलाके में स्थित करीब 4.55 एकड़ सेना की जमीन से जुड़ा है। आरोप है कि इस जमीन को जाली दस्तावेजों के जरिए हड़पा गया और इसके बाद वित्तीय अनियमितताओं को अंजाम दिया गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस संपत्ति की वास्तविक कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी, लेकिन इसे लगभग 7 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

बताया जाता है कि इस सौदे में जगत बंधु टी स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक दिलीप घोष और व्यवसायी अमित अग्रवाल शामिल थे। बाद में इस जमीन को एक कथित फर्जी मालिक के नाम पर स्थानांतरित किया गया। जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति के नाम पर जमीन दर्ज दिखाई गई, उसके खाते में केवल 25 लाख रुपये ही पहुंचे, जबकि रजिस्ट्री दस्तावेजों में शेष रकम का उल्लेख किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि यह पूरा लेन-देन कागजी हेरफेर का हिस्सा था।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM