लालू यादव को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जून में जाएंगे सिंगापुर, पासपोर्ट रिलीज करने का भी आदेश

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल जमानत पर चल रहे लालू यादव को रांची सिविल कोर्ट ने बड़ी राहत दी है।

लालू यादव को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जून में जाएंगे सिंगापुर, पासपोर्ट रिलीज करने का भी आदेश
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 22, 2026, 6:00:00 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल जमानत पर चल रहे लालू यादव को रांची सिविल कोर्ट ने बड़ी राहत दी है।  कोर्ट ने राजद सुप्रीमो को सिंगापुर जाने की अनुमति दे दी है। वह इलाज और रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर जाएंगे। साथ ही कोर्ट ने उनका पासपोर्ट भी रिलीज करने का आदेश दिया है।

लालू प्रसाद यादव जून के पहले सप्ताह में सिंगापुर जा सकते हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए लालू यादव सिंगापुर जाएंगे। दिसंबर 2022 में सिंगापुर के माउंट एलीजाबेथ अस्पताल में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी दी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें रूटीन चेकअप के लिए बुलाया है। 

लालू प्रसाद यादव की ओर से कोर्ट में आवेदन देकर सिंगापुर जाने और पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति मांगी गई थी।  आवेदन में बताया गया कि डॉक्टरों ने एक जून के बाद जांच के लिए बुलाया है, इसलिए विदेश यात्रा की अनुमति जरूरी है।  अदालत ने मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत में इस मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने लालू प्रसाद को सिंगापुर जाने की अनुमति देते हुए उनका पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया। 

बता दें कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं। चारा घोटाले से जुड़े कई मामलों में उन्हें सजा सुनाई जा चुकी है। डोरंडा, चाईबासा, देवघर और दुमका कोषागार से करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के मामलों में सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें दोषी ठहराया था। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों और अन्य कानूनी आधारों पर उन्हें फिलहाल जमानत मिली हुई है।

वहीं एक अन्य मामले में भी लालू यादव को थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बार फिर फैसला टाल दिया है। अब लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों पर 9 जून को आदेश सुनाया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM