लापता बच्चों की तलाश में उलझी रांची पुलिस, गंभीर अपराधों की जांच हो रही प्रभावित

लापता बच्चों की तलाश में उलझी रांची पुलिस, गंभीर अपराधों की जांच हो रही प्रभावित

लापता बच्चों की तलाश में उलझी रांची पुलिस, गंभीर अपराधों की जांच हो रही प्रभावित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 29, 2026, 11:52:00 AM

राजधानी रांची में नाबालिगों के लापता होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। बच्चों की तलाश में पुलिस बल का बड़ा हिस्सा लगातार जुटा रहने के कारण अन्य गंभीर आपराधिक मामलों की जांच भी प्रभावित हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि हाल के अधिकांश मामलों में जांच के दौरान अभिभावकों की लापरवाही एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, हर महीने शहर के विभिन्न थानों में बच्चों की गुमशुदगी की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। जांच के दौरान कई अभिभावकों को अपने बच्चों की दिनचर्या, मित्रों या ऑनलाइन गतिविधियों की पर्याप्त जानकारी तक नहीं होती। अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और इंटरनेट के अनियंत्रित उपयोग ने किशोरों के व्यवहार में बदलाव लाया है, जिसके चलते वे बिना किसी योजना या जानकारी के घर छोड़ने जैसे कदम उठा रहे हैं।

अन्य मामलों की जांच पर पड़ रहा असर

नाबालिग के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस को तत्काल कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए विशेष प्राथमिकता के साथ खोज अभियान शुरू करना पड़ता है। कई मामलों में स्थानीय थानों के अलावा विशेष जांच दल (एसआईटी) भी लगाया जाता है। इसके कारण पुलिस बल का बड़ा हिस्सा बच्चों की तलाश, तकनीकी निगरानी और जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों में जाकर कार्रवाई करने में व्यस्त रहता है। इसका असर हत्या, डकैती और चोरी जैसे संगीन मामलों की जांच की गति पर भी पड़ रहा है।

हाल ही में नगड़ी थाना क्षेत्र से एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मामले में अभिभावकों की ओर से पर्याप्त निगरानी नहीं रखी जा रही थी। इसी तरह, धुर्वा थाना क्षेत्र से दो बच्चों के गायब होने का मामला भी सामने आया था। जांच के दौरान पुलिस ने उनमें से एक बच्चे को ओडिशा के पुरी से बरामद किया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह समुद्र देखने की इच्छा के कारण घर से चला गया था।

पुलिस की अभिभावकों से अपील

रांची पुलिस ने माता-पिता से अपने बच्चों के व्यवहार, दिनचर्या और मित्र मंडली पर नियमित नजर रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों से रोज बातचीत करें, यह जानें कि वे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं और किन लोगों से संपर्क में हैं। साथ ही उनके दोस्तों और उनके परिवारों के संपर्क नंबर अपने पास सुरक्षित रखें।

पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि परिवार की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। यदि अभिभावक समय रहते सतर्कता बरतें, तो ऐसी घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

Trending News

बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
बोकारो : छेरा पहरा से हुई शुरुआत, जगन्नाथ रथयात्रा में दिखी भक्ति की अद्भुत छटा
Jul 16, 2026, 5:19:00 PM
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
नेपाल की बारिश ने बढ़ाई चिंता, सिकरहना का बढ़ता जलस्तर, सुगौली के कई गांवों में बाढ़ का खतरा
Jul 16, 2026, 5:01:00 PM
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM