पैचक सिलाट में झारखंड की बेटियों का जलवा, राज्यपाल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पैचक सिलाट में झारखंड की बेटियों का जलवा, राज्यपाल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पैचक सिलाट में झारखंड की बेटियों का जलवा, राज्यपाल ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 15, 2026, 6:06:00 PM

झारखंड की उभरती महिला पैचक सिलाट खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। इसी उपलब्धि के साथ खिलाड़ियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रांची स्थित लोक भवन में मुलाकात की। इस दल का नेतृत्व झारखंड पैचक सिलाट संघ की प्रदेश सचिव डॉली सिंह ने किया।

मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने राज्यपाल को गुजरात के आनंद में आयोजित “खेलो इंडिया अस्मिता पैचक सिलाट महिला लीग” में अपनी सफलता की जानकारी दी। यह प्रतियोगिता 31 मार्च से 1 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें सब-जूनियर और जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा शामिल थी। इस टूर्नामेंट में झारखंड की खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक अपने नाम किए।

राज्यपाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय मंच पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी समर्पण के साथ अभ्यास जारी रखने की सलाह दी। राज्यपाल ने यह भी कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया।

Trending News

बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM