बंगाल चुनाव 2026 को लेकर झारखंड पुलिस सतर्क, सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 16, 2026, 11:11:00 AM

पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर झारखंड पुलिस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय स्तर पर रणनीतिक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को डीजीपी के निर्देश पर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपन्न हुई।

इस बैठक में उन जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया, जिनकी सीमाएं पश्चिम बंगाल से जुड़ी हुई हैं। रांची, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद के एसएसपी के अलावा साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामतारा, बोकारो, रामगढ़ और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षकों ने इसमें भाग लिया। बैठक का मुख्य फोकस सीमावर्ती इलाकों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी तरह की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना रहा।

समीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तेज की जाए और लंबित वारंटों का जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट को सक्रिय रखने और जरूरत पड़ने पर बॉर्डर सील करने की योजना पर भी विचार किया गया।

इसके अलावा अवैध हथियार, विस्फोटक और नकदी के आवागमन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। तस्करी की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में विभिन्न जिलों के बीच बेहतर समन्वय और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न हो।

Trending News

बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM