झारखंड में 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के 27 नक्सलियों का सरेंडर, महिला नक्सली का बच्चे के साथ आत्मसमर्पण

रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 27 नक्सलियों ने आज सरेंडर किया। नक्सलियों ने हथियारों और गोलियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान एक भावुक तस्वीर भी देखने को मिली। जब एक महिला नक्सली मंच पर अपने एक साल के बच्चे के साथ समर्पण करने आई थी।

झारखंड में 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा दस्ते के 27 नक्सलियों का सरेंडर, महिला नक्सली का बच्चे के साथ आत्मसमर्पण
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 21, 2026, 3:34:00 PM

रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में 27 नक्सलियों ने आज सरेंडर किया। नक्सलियों ने हथियारों और गोलियों के साथ आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान एक भावुक तस्वीर भी देखने को मिली। जब एक महिला नक्सली मंच पर अपने एक साल के बच्चे के साथ समर्पण करने आई थी। डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने महिला नक्सली ने औपचारिक रूप से हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। इस दौरान डीजीपी ने महिला नक्सली को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर स्वागत किया।

दरअसल रांची में झारखंड पुलिस डीजीपी के सामने 27 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। मुख्यालय में आज एक साथ रिकॉर्ड 27 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 25 प्रतिबंधित भाकपा-माओवादी और 2 जेजेएमपी के सदस्य हैं। सरेंडर करने वाले 8 शीर्ष नक्सलियों पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था और इनके खिलाफ 426 आपराधिक मामले दर्ज हैं।  

राज्य पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी नक्सलियों ने औपचारिक रूप से हथियार डालने का फैसला लिया। झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी के तहत सभी को प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जी सकें।

बता दें कि झारखंड में आज 27 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान एक महिला नक्सली जब आमत्समर्पण के लिए आई तो उनके गोद में एक साल से भी छोटा बच्चा था। हालांकि झारखंड का सबसे कुख्यात माने जाने वाला नक्सली मिसिर बेसरा ने अभी तक सरेंडर नहीं किया है। इस पर 1 करोड़ का इनाम है। वहीं 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा के करीबियों ने हथियार डाल दिया है। 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM