BREAKING : झारखंड में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस में देरी पर केंद्र सख्त, गृह विभाग ने बुलाई अहम बैठक

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 28, 2026, 10:52:00 AM

झारखंड में निजी सुरक्षा एजेंसियों को लाइसेंस जारी करने और उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी अब केंद्र सरकार की निगरानी में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से इस मुद्दे पर जवाब तलब किया है, जिसके बाद गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मामले को गंभीर प्रशासनिक विषय मानते हुए राज्यभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में 29 मई को सभी एसएसपी और एसपी के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने ‘प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियां (विनियमन) अधिनियम, 2005’ यानी PSARA Act के तहत तय समय-सीमा का पालन नहीं होने पर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रसन्ना आर. द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि झारखंड में निजी सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े आवेदनों का निपटारा निर्धारित अवधि के भीतर नहीं किया जा रहा, जो नियमों के विपरीत है।

नियमों के अनुसार नई सुरक्षा एजेंसी को लाइसेंस जारी करने की अधिकतम समय-सीमा 60 दिन तय है, जबकि लाइसेंस रिन्युअल की प्रक्रिया 30 दिनों में पूरी होनी चाहिए। लेकिन उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार राज्य में नए लाइसेंस से जुड़े 62 आवेदन तय अवधि से अधिक समय से लंबित हैं। वहीं, लाइसेंस नवीनीकरण के कम से कम आठ मामलों में भी निर्धारित समय-सीमा पार हो चुकी है।

विभागीय समीक्षा में कई प्रशासनिक कारण सामने आए हैं, जिनकी वजह से प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सबसे बड़ी समस्या जिला स्तर पर पुलिस सत्यापन और पूर्ववृत्त जांच रिपोर्ट में हो रही देरी को माना गया है। इसके अलावा कई मामलों में अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) समय पर जारी नहीं होने से भी आवेदन लंबित पड़े हैं।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ जिलों में एजेंसियों के संचालकों और कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन बार-बार कराया जा रहा है, जबकि इसकी आवश्यकता हर बार नहीं होती। इसके चलते फाइलों के निपटारे में अनावश्यक विलंब बढ़ रहा है।

एक अन्य अहम मुद्दा प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों को लेकर सामने आया है। बताया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण प्रमाणपत्रों को कई जगह स्वीकार नहीं किया जा रहा, जिससे एजेंसियों को अतिरिक्त प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, दस्तावेजों की अत्यधिक तकनीकी जांच और छोटी-छोटी त्रुटियों पर फाइल रोक देने की प्रवृत्ति भी लंबित मामलों की बड़ी वजह मानी गई है।

राज्य सरकार अब इस पूरे तंत्र को तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि समीक्षा बैठक में लंबित आवेदनों के त्वरित निपटारे और प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM