झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Sep 29, 2025, 12:54:00 PM

झारखंड में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान बिजली-कड़क और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

बारिश की शुरुआत 29 सितंबर से दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में होने की संभावना है। इसके अगले दिन, यानी 30 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश पूरे राज्य में फैल सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। 1 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं, 2 से 4 अक्टूबर के बीच कई जिलों में गरज के साथ बारी-बारी से बारिश होने की संभावना है।

तापमान की बात करें तो 28 सितंबर को राज्य में अधिकतम तापमान में हल्का इज़ाफ़ा दर्ज किया गया था। लेकिन 29 और 30 सितंबर को तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। रांची और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

बारिश से सबसे ज्यादा लाभ किसानों को मिल सकता है। लंबे समय तक वर्षा की कमी के कारण जिन फसलों को नुकसान का खतरा था, उन्हें अब राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, 1 जून से 28 सितंबर तक झारखंड में औसतन 12 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। कुछ जिलों जैसे रांची और पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से अधिक बारिश हुई, जबकि पाकुड़, देवघर और लातेहार जैसे जिलों में वर्षा की कमी रही।

राज्य में बारिश का यह दौर न केवल किसानों के लिए राहत लेकर आएगा, बल्कि आम लोगों को भी ठंडी और सुहावनी मौसम का आनंद लेने का मौका देगा।

Trending News

बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
बिहार को लेकर पर्यटकों का बढा रहा क्रेज, अब तक तीन करोड से ज्यादा पर्यटक पहुंचे
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
मोतिहारी: बाढ़ से पहले दरकने लगा बांध, करोड़ों की योजना पर लापरवाही, किसानों में दहशत
Jul 15, 2026, 3:17:00 PM
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
जहानाबाद में नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान
Jul 15, 2026, 3:03:00 PM
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन,  सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
मोतिहारी के 15 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात
Jul 15, 2026, 2:40:00 PM
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
भागलपुर: 25 जुलाई को महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे, सीएम सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेज का किया शुभारंभ
Jul 15, 2026, 2:25:00 PM
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
नेपाल में बारिश, गोपालगंज में आफत, अलर्ट मोड पर प्रशासन
Jul 15, 2026, 2:23:00 PM
AI से स्टार्टअप तक... BIT मेसरा में राज्यपाल ने बताया भविष्य का रोडमैप
AI से स्टार्टअप तक... BIT मेसरा में राज्यपाल ने बताया भविष्य का रोडमैप
Jul 15, 2026, 2:10:00 PM
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल
बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, कई बड़े नेता बीजेपी में शामिल
Jul 15, 2026, 2:00:00 PM
चाईबासा में हाईवोल्टेज ड्रामा! आ*त्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप
चाईबासा में हाईवोल्टेज ड्रामा! आ*त्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप
Jul 15, 2026, 1:50:00 PM
लुंगी में पुलिसकर्मी ले रहे आवेदन, अब वायरल हुआ वीडियो, हुए निलंबित
लुंगी में पुलिसकर्मी ले रहे आवेदन, अब वायरल हुआ वीडियो, हुए निलंबित
Jul 15, 2026, 1:50:00 PM