जेपी आंदोलनकारियों को मिलेगा उचित सम्मान, पेंशन और सुविधाओं के लिए झारखंड सरकार ने 38.97 लाख रुपये स्वीकृत किए

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 29, 2026, 11:53:00 AM

झारखंड सरकार ने जयप्रकाश नारायण आंदोलन से जुड़े सेनानियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं कल्याण के लिए वित्तीय सहायता जारी करने का निर्णय लिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत सम्मान पेंशन और अन्य लाभों के भुगतान के लिए कुल 38.97 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।

इस संबंध में विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने राज्य के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि पात्र लाभार्थियों तक समय पर राशि पहुंचाई जा सके। यह पहल उन लोगों के योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से की गई है, जिन्होंने जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

सरकार ने राज्य के 20 जिलों के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की है। देवघर को सबसे अधिक 5.25 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि गोड्डा को 4.65 लाख और रांची को 3.61 लाख रुपये मिले हैं। रामगढ़ के लिए 3 लाख रुपये और हजारीबाग के लिए 2.85 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा बोकारो (2.50 लाख), खूंटी (2.40 लाख), गिरिडीह (2.32 लाख), पलामू और कोडरमा (प्रत्येक 2.10 लाख) तथा धनबाद (1.95 लाख) को भी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी दी गई है।

अन्य जिलों में दुमका को 1.77 लाख, चतरा को 1.05 लाख, गुमला को 90 हजार, जामताड़ा को 75 हजार और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) को 60 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, सरायकेला को 41.25 हजार, लातेहार और लोहरदगा को 30-30 हजार तथा पाकुड़ को 15 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं।

सरकार की इस पहल को जेपी आंदोलन के सेनानियों के योगदान को सम्मान देने और उनके आश्रितों को आर्थिक सहारा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Trending News

श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM