झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 IAS अधिकारियों का तबादला, हेमंत सरकार ने किया 147 अधिकारियों का किया ट्रांसफर

झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हेमंत सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 36 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं झारखंड सरकार ने 147 अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 IAS अधिकारियों का तबादला, हेमंत सरकार ने किया 147 अधिकारियों का किया ट्रांसफर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 24, 2026, 4:19:00 PM

झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।  हेमंत सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 36 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं झारखंड सरकार ने 147 अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें 66 संयुक्त सचिव और 81 एडीएम स्तर के अधिकारियों का पदस्थापन और तबादला शामिल है।

अधिसूचना के अनुसार खूंटी, गढ़वा और देवघर जिलों में नए उपायुक्त (DC) नियुक्त किए गए हैं, जबकि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) में नए प्रभारी आयुक्त की पोस्टिंग हुई है। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के तीन जिलों में नए उपायुक्त (DC) नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे 12 IAS अधिकारियो को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पशुपतिनाथ मिश्र को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी से ट्रांसफर कर देवघर का डीसी बनाया गया है। उनकी जगह पलामू के उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन खूंटी के डीसी बनाए गए हैं। 

प्रेरणा दीक्षित (2017): पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रही इस अधिकारी को अपर सचिव, ग्रामीण विकास विभाग (झारखण्ड, राँची) बनाया गया है। छवि रंजन (2011): इन्हें संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से हटाकर निदेशक, खेलकूद (झारखण्ड, राँची) बनाया गया है। साथ ही इन्हें कार्यकारी निदेशक, झारखण्ड खेल प्राधिकरण (राँची) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

शशि प्रकाश झा (2011): इन्हें कार्यकारी निदेशक (झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसायटी) और परियोजना निदेशक (झारखण्ड एड्स कंट्रोल सोसायटी) के पद से हटाकर प्रबंध निदेशक, झारखण्ड मेडिकल एण्ड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एण्ड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (राँची) बनाया गया है।  गरिमा सिंह (2016): प्रबंध निदेशक, झारक्रॉफ्ट (राँची) के पद पर तैनात इस अधिकारी को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड (राँची) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  अनिमेश रंजन (2021): इन्हें अनुमण्डल पदाधिकारी, खूरी-महुआ (गिरिडीह) के पद से स्थानांतरित कर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गुमला के पद पर नियुक्त किया गया है। 

वहीं झारखंड सरकार ने संयुक्त सचिव स्तर के 66 पदाधिकारी का पदस्थापन किया है। हाल में ही इन अधिकारियों को प्रोन्नति मिली थी। इनमें सबसे सीनियर स्मिता टोप्पो को स्कूली शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। अंतिम नाम सौरभ कुमार सिंह का जिन्हें मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। दूसरी ओर एडीएम स्तर के 81 अधिकारियों की पोस्टिंग नई जगह पर हुई है। इसमें सबसे ऊपर नाम सुधीर कुमार दास का है और अंतिम नाम रुद्र प्रताप का है, जिन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी दी गई है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM