ट्रेजरी घोटाले के बाद एक्शन मोड में होमगार्ड विभाग, भत्ता भुगतान से पहले अनिवार्य हुआ सत्यापन

ट्रेजरी घोटाले के बाद एक्शन मोड में होमगार्ड विभाग, भत्ता भुगतान से पहले अनिवार्य हुआ सत्यापन

ट्रेजरी घोटाले के बाद एक्शन मोड में होमगार्ड विभाग, भत्ता भुगतान से पहले अनिवार्य हुआ सत्यापन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 16, 2026, 4:07:00 PM

झारखंड में विभिन्न जिलों में वेतन भुगतान से जुड़े बड़े वित्तीय अनियमितताओं के सामने आने के बाद होमगार्ड विभाग ने अपनी प्रक्रियाओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के उद्देश्य से विभाग के महानिदेशक (डीजी) ने कर्तव्य भत्ते के भुगतान की व्यवस्था में व्यापक बदलाव के निर्देश जारी किए हैं।

नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक गृह रक्षक को भत्ता प्राप्त करने से पहले निर्धारित प्रारूप में अपनी जानकारी का सत्यापन कराना होगा। इसके लिए सभी जिला समादेष्टाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी होमगार्ड जवानों से जरूरी दस्तावेजों के साथ यह प्रक्रिया पूरी कराएं। मुख्यालय ने इसे अनिवार्य बताते हुए समयबद्ध तरीके से लागू करने को कहा है।

विभाग ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि सत्यापन की प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो, ताकि जवानों को मिलने वाले भत्ते के भुगतान में व्यवधान उत्पन्न न हो। इस कदम का मकसद भुगतान प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित और जवाबदेह बनाना है।

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सत्यापन के दौरान जवानों को अपनी पहचान और सेवा से जुड़ी कई अहम जानकारियां देनी होंगी। इसमें भुगतान पहचान संख्या, नाम और सैन्य संख्या, बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, नामांकन एवं पुनर्नामांकन की तारीख, आधार और पैन नंबर, साथ ही बैंक खाता विवरण और आईएफएससी कोड शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, आवश्यक दस्तावेजों के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की प्रति या रद्द चेक जमा करना भी अनिवार्य किया गया है। विभाग का मानना है कि इन सख्त उपायों से भत्ता वितरण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी और किसी भी तरह की वित्तीय गड़बड़ी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

Trending News

बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
बिहार बंद को लेकर मुजफ्फरपुर में इंटरनेट सेवायें बंद
Jul 25, 2026, 8:30:00 AM
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा
Jul 25, 2026, 7:54:00 AM
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM