गर्मी से राहत के लिए सरकार सक्रिय! थानों से लेकर पुलिस कार्यालयों तक शुरू हुई प्याऊ सेवा

गर्मी से राहत के लिए सरकार सक्रिय! थानों से लेकर पुलिस कार्यालयों तक शुरू हुई प्याऊ सेवा

गर्मी से राहत के लिए सरकार सक्रिय! थानों से लेकर पुलिस कार्यालयों तक शुरू हुई प्याऊ सेवा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 26, 2026, 12:06:00 PM

झारखंड में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के प्रकोप के बीच राज्य सरकार ने आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए व्यापक पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद राज्यभर में पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। कई जिलों में पुलिस अधिकारी और जवान खुद सड़कों पर उतरकर राहगीरों और आम नागरिकों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को पेयजल और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सरकार ने इसे जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताया है।

थानों और पुलिस कार्यालयों के बाहर बनाए गए प्याऊ

राज्य के विभिन्न जिलों में थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों और ओपी के बाहर प्याऊ केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन स्थानों पर मिट्टी के घड़ों और अन्य साधनों के जरिए ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सके।

गढ़वा पुलिस ने जानकारी दी कि जिले के अलग-अलग थाना परिसरों में राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। वहीं गिरिडीह में इस अभियान की शुरुआत के दौरान एसपी स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने मुफस्सिल और पचंबा थाना क्षेत्र में लगाए गए प्याऊ केंद्रों का निरीक्षण किया और लोगों को पानी पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

गुमला जिले में भी पुलिसकर्मी थानों के बाहर लोगों को पानी उपलब्ध कराते नजर आए। खूंटी पुलिस ने “पनशाला अभियान” के तहत सभी थाना परिसरों के बाहर पेयजल की व्यवस्था शुरू की है। यहां भी जिले के एसपी ने आम नागरिकों को पानी पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

कई जिलों में पुलिस ने संभाली राहत की जिम्मेदारी

जामताड़ा पुलिस ने बताया कि जिला अंतर्गत सभी थाना, ओपी और पुलिस प्रतिष्ठानों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा शुरू की गई है। देवघर पुलिस ने भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिले के सभी थानों में शीतल जल केंद्र स्थापित किए हैं।

हजारीबाग पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना और पिकेट स्तर तक प्याऊ की व्यवस्था लागू की है। वहीं चाईबासा पुलिस ने भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए थाना और ओपी परिसरों में राहगीरों के लिए ठंडे पानी की सुविधा शुरू की है।

बोकारो और साहिबगंज जिलों में भी पुलिस प्रशासन ने आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से शीतल पेयजल केंद्र स्थापित किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था गर्मी के इस कठिन दौर में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए की गई है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM