11 साल पुराने हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और जेठा कच्छप की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 27, 2026, 3:59:00 PM

झारखंड के चर्चित दोहरे हत्याकांड में सजा पाए पूर्व विधायक पौलुस सुरीन और जेठा कच्छप की आपराधिक अपील पर सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने दोनों पक्षों की मौखिक दलीलें सुनने के बाद अब लिखित तर्क प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने स्पष्ट किया है कि लिखित पक्ष रखने के बाद ही जमानत याचिका पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। दोनों दोषी पिछले करीब दो वर्षों से जेल में हैं और उन्होंने लंबी न्यायिक हिरासत का हवाला देते हुए राहत की मांग की है।

यह मामला वर्ष 2013 में हुए दोहरे हत्याकांड से जुड़ा है। 27 नवंबर को भूषण सिंह और राम गोविंद सिंह की उनके घर के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय इस घटना में तत्कालीन विधायक पौलुस सुरीन और जेठा कच्छप का नाम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया।

लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद, करीब 11 साल में इस मामले का फैसला आया। 10 अप्रैल 2024 को ट्रायल कोर्ट ने दोनों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान 12 गवाह पेश किए थे, जिनके आधार पर अदालत ने यह निर्णय दिया।

हालांकि, इसी मामले में तीन महिलाओं सहित कुल चार अन्य आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया था। अब हाईकोर्ट में चल रही अपील और जमानत याचिका पर अंतिम फैसला लिखित दलीलों के बाद आने की उम्मीद है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM