उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक केस : 60+ आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट सख्त, केस डायरी के अध्ययन के बाद होगी अगली सुनवाई

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 29, 2026, 10:09:00 AM

रांची में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ी है। बुधवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में 60 से अधिक आरोपियों की बेल याचिका पर सुनवाई हुई। इससे पहले कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को विस्तृत केस डायरी पेश करने का निर्देश दिया था।

निर्देश के अनुपालन में जांच एजेंसी ने अदालत के समक्ष लगभग एक हजार पन्नों की केस डायरी जमा की, जिसमें पूरे घटनाक्रम, आरोपियों की भूमिका और जांच से जुड़े तथ्यों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। अदालत ने दस्तावेजों का अध्ययन करने के लिए समय लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 मई को निर्धारित की है।

बताते चलें कि इस प्रकरण की शुरुआत तब हुई जब परीक्षा से पहले धांधली की आशंका पर रांची पुलिस ने तमाड़ इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ, जो परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने की योजना बना रहा था। पुलिस ने इस ऑपरेशन में कुल 164 लोगों को हिरासत में लिया था।

जांच में जिन प्रमुख नामों का खुलासा हुआ है, उनमें अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद शामिल हैं। साथ ही, अब तक सात महिलाओं की संलिप्तता की भी पुष्टि हो चुकी है। इस पूरे मामले को लेकर तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस नेटवर्क के अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाल रही है।

Trending News

श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM