दो दिवसीय झारखंड दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 06, 2026, 10:37:00 AM

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार दो दिवसीय झारखंड यात्रा पर पहुंच रहे हैं। 6 और 7 जून को प्रस्तावित यह दौरा राजनीतिक और संगठनात्मक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर आगामी राज्यसभा चुनाव को देखते हुए उनके कार्यक्रम पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा पार्टी की आगामी रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभा सकता है। प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ होने वाली बैठकों में चुनावी समीकरणों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि नितिन नवीन के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उनके स्वागत के लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के जुटने की तैयारी की गई है। प्रदेश नेतृत्व ने इस यात्रा को संगठन के लिए प्रेरणादायी बताया है।

अपने कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा वे झारखंड के महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा, समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे पार्टी नेताओं के साथ एक और महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रविवार को ही नितिन नवीन दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

भाजपा संगठन इस यात्रा को कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए पार्टी को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देख रहा है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM