दिल्ली रवाना हुए सीएम हेमंत सोरेन, नीति आयोग की बैठक में रखेंगे झारखंड का पक्ष

दिल्ली रवाना हुए सीएम हेमंत सोरेन, नीति आयोग की बैठक में रखेंगे झारखंड का पक्ष

दिल्ली रवाना हुए सीएम हेमंत सोरेन, नीति आयोग की बैठक में रखेंगे झारखंड का पक्ष
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 10, 2026, 4:15:00 PM

केंद्र सरकार के प्रमुख नीति निर्माण मंच नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक 11 जून को नई दिल्ली में आयोजित होगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। झारखंड की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार दोपहर दिल्ली रवाना हो गए।

बैठक को लेकर राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों की सूची तैयार कर नीति आयोग को भेज दी गई है। इस संबंध में नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निधि छिब्बर ने राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र भेजकर बैठक से जुड़ी औपचारिक जानकारी साझा की है।

इस वर्ष परिषद की बैठक का केंद्रीय विषय “विकसित भारत के लिए मानव पूंजी” निर्धारित किया गया है। चर्चा का फोकस मानव संसाधन विकास, कौशल संवर्धन और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर रहेगा। इसके अलावा, दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सामने आई प्राथमिकताओं और सुझावों को भी बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, नीति आयोग की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बैठक में शामिल होने के लिए अलग से औपचारिक निमंत्रण भी भेजा गया है। मुख्यमंत्री के साथ झारखंड की ओर से मुख्य सचिव अविनाश कुमार, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार, दिल्ली स्थित रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल तथा योजना एवं विकास विभाग की अपर सचिव विजया जाधव भी बैठक में भाग लेंगी।

माना जा रहा है कि इस बैठक के दौरान राज्यों के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श होगा और केंद्र व राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। झारखंड सरकार की नजर भी इस मंच पर राज्य के विकास से संबंधित प्राथमिकताओं और योजनाओं को प्रभावी ढंग से रखने पर रहेगी।

Trending News

RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
RJD में क्यों मची भगदड़? मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर नीरज कुमार और उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा
Jul 17, 2026, 2:10:00 PM
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
भाभी से किया मजाक, बड़े भाई ने दाग दी सीने में गोली, हालत गंभीर
Jul 17, 2026, 2:03:00 PM
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
सहरसा: एनएच-106 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Jul 17, 2026, 1:45:00 PM
मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया
मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा स्वीकार नहीं ! लालू प्रसाद ने मृत्युंजय तिवारी को बुलाया
Jul 17, 2026, 1:29:00 PM
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
गोपालगंज में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज! CM सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा की तैयारी जोरों पर
Jul 17, 2026, 1:27:00 PM
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बेड़ो ह*त्याकांड में पुलिस का एक्शन, हथि*यार के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Jul 17, 2026, 1:23:00 PM
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
वीडियो कॉल पर पति से हुआ विवाद, कुछ ही देर बाद फंदे से लटकी मिली महिला
Jul 17, 2026, 1:13:00 PM
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
किराये के झगड़े में बवाल! ऑटो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश
Jul 17, 2026, 1:02:00 PM
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
जहानाबाद व अरवल में आज लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों के निपटारे को लेकर जागरूकता रथ रवाना
Jul 17, 2026, 12:55:00 PM
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
UPSC अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! मेन्स की तैयारी के लिए सरकार देगी ₹1.5 लाख
Jul 17, 2026, 12:49:00 PM