हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज , JTET नियमावली पर फैसला संभव

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज , JTET नियमावली पर फैसला संभव

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज , JTET नियमावली पर फैसला संभव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 28, 2026, 12:33:00 PM

झारखंड सरकार की अहम कैबिनेट बैठक मंगलवार दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही है। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श की संभावना है, जिनमें सबसे ज्यादा ध्यान झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की नई नियमावली पर टिका हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, JTET से जुड़ा प्रस्ताव पिछली बैठक में भी पेश किया गया था, लेकिन भाषा से संबंधित प्रावधानों को लेकर मंत्रियों के बीच असहमति सामने आने के कारण इसे टाल दिया गया था। इसके बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नियमावली में संशोधन करते हुए इसे दोबारा तैयार किया है। नए मसौदे में जिलों के आधार पर जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान अपनी पसंद की भाषा चुनने का विकल्प मिल सके।

इधर, कैबिनेट की स्वीकृति की उम्मीद में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने पहले ही परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है और 21 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि राज्य में पिछले एक दशक से JTET का आयोजन नहीं हुआ है, जिसके चलते लगभग चार लाख उम्मीदवार लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

कैबिनेट बैठक में खनन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। विशेष रूप से बालू खनन नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव सामने आने की संभावना है। वर्तमान व्यवस्था के तहत नीलामी जीतने वाली कंपनियों को लीज एग्रीमेंट के समय कुल बोली राशि का 50 प्रतिशत भुगतान करना होता है। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, इस भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाते हुए किस्तों में राशि जमा करने की सुविधा दी जा सकती है।

Trending News

श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी,  ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
जर्जर सड़क पर धान की रोपनी, ग्रामीणों ने जताया अनोखे तरीके से विरोध, मरम्मत की मांग
Jul 24, 2026, 6:46:00 PM
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी मो. मेराज आलम को खेल कोटे से मिली सरकारी नौकरी
Jul 24, 2026, 6:36:00 PM
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, ट्रांसफर का नया आदेश जारी, मिली बड़ी छूट, पुराने सभी आवेदन रद्द..
Jul 24, 2026, 6:21:00 PM