भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने महागठबंधन सरकार पर साधा निशाना, आदिवासी आंदोलन दबाने का लगाया आरोप

भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने महागठबंधन सरकार पर साधा निशाना, आदिवासी आंदोलन दबाने का लगाया आरोप

भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने महागठबंधन सरकार पर साधा निशाना, आदिवासी आंदोलन दबाने का लगाया आरोप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 28, 2025, 2:29:00 PM

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने झारखंड की महागठबंधन सरकार पर आदिवासियों के शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया है। सोरेन ने कहा कि चाईबासा में ‘नो एंट्री’ की मांग को लेकर धरने पर बैठे आदिवासियों पर पुलिस की कार्रवाई अत्यंत निंदनीय और अमानवीय है।

सोरेन ने बताया कि आदिवासी दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश को रोकने की मांग कर रहे थे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके, लेकिन सरकार ने उनकी जायज मांगों की अनदेखी करते हुए आंदोलन को दबाने का रास्ता अपनाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार आदिवासियों और किसानों को निशाना बनाकर फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रही है और पुलिस के माध्यम से दमन कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने चाईबासा, भोगनाडीह, गोड्डा और नगड़ी में हुई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि आदिवासी और स्थानीय लोग लगातार दमन का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने सरकार पर पांच बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने जैसी गंभीर लापरवाही का भी आरोप लगाया।

चंपाई सोरेन ने चेतावनी दी कि राज्य की जनता अब इस दमनकारी नीति के खिलाफ एकजुट हो रही है और वे आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।

Trending News

भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
भागलपुर के गौशाला प्रांगण में लगी भीषण आग, चार दमकल की गाड़ियां पहुंची
Jul 16, 2026, 12:31:00 PM
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
जामताड़ा पुलिस का ऑपरेशन 'नाइट चेक', होटल-लॉज और बस स्टैंड पर पुलिस की पैनी नजर
Jul 16, 2026, 12:26:00 PM
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
मोतिहारी में डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम में अव्यवस्था, विधायक प्रमोद कुमार का वीडियो वायरल
Jul 16, 2026, 12:20:00 PM
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
मंच पर जीवंत हुआ पलामू का गौरवशाली इतिहास, 1857 की जनक्रांति का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
Jul 16, 2026, 12:08:00 PM
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
पुलिस वाहन से युवक की मौत, भारी बवाल, हवाई फायरिंग भी, दो इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी घायल
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
आपदा प्रबंधन पर सरकार का बड़ा दांव, 175.40 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी
Jul 16, 2026, 12:02:00 PM
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
सहरसा: पतरघट में राजकीय डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई, बेटियों के सपनों को मिली उड़ान
Jul 16, 2026, 11:50:00 AM
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
19 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, आखिरकार लाल वारंटी गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 11:41:00 AM
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
पहले पार्टी पर वार, अब पोस्टर से प्रहार, निशाने पर प्रशांत किशोर
Jul 16, 2026, 11:38:00 AM
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
पलामू में बिजली चोरों पर JBVNL का शिकंजा, 6 लोगों पर FIR दर्ज
Jul 16, 2026, 11:30:00 AM