'राहुल गांधी को कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए' बाबूलाल मरांडी बोले-सनातन को बांटने का काम कर रही कांग्रेस, सरना सनातन एक है

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने सरना धर्म कोड को लेकर राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उनको कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए।

'राहुल गांधी को कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए' बाबूलाल मरांडी बोले-सनातन को बांटने का काम कर रही कांग्रेस, सरना सनातन एक है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 24, 2026, 5:00:00 PM

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने  सरना धर्म कोड को लेकर राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उनको कान पकड़कर माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि दिल्ली में आरएसएस के आदिवासी समागम  का आयोजन होना है। जिसका कांग्रेस नेता विरोध कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो के नेताओं पर तीखा प्रहार किया है।

रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का एक मात्र उद्देश्य सनातन धर्म को कमजोर करना है। इसके लिए उसके नेता अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं। सनातन धर्म अपनी संख्या बढ़ाने के लिए धर्म परिवर्तन नहीं कराता है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अलग सरना धर्म कोड की मांग कर राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता जनजातीय समुदाय को गुमराह कर रहे हैं जबकि इन्हीं कांग्रेस नेताओं ने अलग-अलग समयों पर पूर्व में सरना धर्म कोड को लेकर क्या-क्या दलीलें दी हैं, यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अलग सरना धर्म कोड की मांग करने से पहले राहुल गांधी को कान पकड़कर इस बात के लिए माफी मांगनी चाहिए कि लंबे वर्षों तक देश की सत्ता पर आसीन रही कांग्रेस ने जनजातीय समुदाय को अलग से सरना धर्म कोड क्यों नहीं दिया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोग संस्कार से आदिवासी होते हैं। उनका और सनातन का संस्कार, बात विचार लगभग एक जैसा होता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना धर्म बदल लिया है, वह अब कैसे जनजातीय हक और अधिकार की बात कर सकते हैं। 

बता दें कि दिल्ली में 24 मई को होने वाले आरएसएस के आदिवासी समागम को झारखंड कांग्रेस के बड़े आदिवासी नेताओं ने ढोंग बताया था। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप और राज्य के पूर्व वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने एक स्वर में कहा था कि सरना सनातन एक नहीं है और वह कई संस्कारों की वजह से अलग अलग है। जिसको लेकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। 

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM