लोकायुक्त बहाली के बाद कोर्ट ने बंद किया मामला, सूचना आयुक्त मामले में सुनवाई टली

लोकायुक्त बहाली के बाद कोर्ट ने बंद किया मामला, सूचना आयुक्त मामले में सुनवाई टली

लोकायुक्त बहाली के बाद कोर्ट ने बंद किया मामला, सूचना आयुक्त मामले में सुनवाई टली
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 23, 2026, 3:13:00 PM

राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए मामले का निपटारा कर दिया। अदालत को राज्य सरकार की ओर से अवगत कराया गया कि लोकायुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस जानकारी के बाद कोर्ट ने इस मुद्दे पर आगे सुनवाई की आवश्यकता नहीं समझी और याचिका को समाप्त कर दिया।

इसी दौरान मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त समेत अन्य संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की मांग से जुड़ी एक अन्य याचिका भी अदालत में पेश हुई। इस मामले में राज्य सरकार ने दलील दी कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित एक मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में उच्च न्यायालय द्वारा फिलहाल इस विषय पर सुनवाई करना उचित नहीं होगा।

मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभय मिश्रा ने पक्ष रखा। राज्य सरकार की दलीलों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े मामले में फिलहाल हस्तक्षेप नहीं करने का फैसला किया।

Trending News

NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
NEET पेपर लीक पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, 6 गिरफ्तार, तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीरें
Jul 24, 2026, 11:27:00 PM
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
नीट पेपर लीक मामला: मोदी सरकार का बड़ा कदम, एनटीए के 47 ऑफिसर बर्खास्त
Jul 24, 2026, 11:10:00 PM
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
बिहार बंद के पहले हिरासत में विधायक संदीप सौरभ
Jul 24, 2026, 11:01:00 PM
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
श्रावणी मेले को लेकर तेज हुई तैयारी, बाबा मटेश्वर धाम पहुंचे डीएम-एसपी
Jul 24, 2026, 8:39:00 PM
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
पलामू के भजनिया पंचायत में स्थगित हुआ विशेष ग्राम सभा, स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी
Jul 24, 2026, 8:31:00 PM
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
ईडब्ल्यूएस बनने में काफी परेशानी, सवर्ण समाज में आक्रोश
Jul 24, 2026, 8:21:00 PM
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
नीट मामला: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, की नारेबाजी
Jul 24, 2026, 8:09:00 PM
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
पुलिस-राहुल दुबे गैंग मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक घायल, देसी पिस्तौल व पर्चा बरामद
Jul 24, 2026, 7:51:00 PM
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
धूमधाम से मनाया गया 77वां वन महोत्सव, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Jul 24, 2026, 7:39:00 PM
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
गोदाम का ताला तोड़ हजारों की चोरी, संदिग्ध युवक हिरासत में, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Jul 24, 2026, 6:54:00 PM