64 डिसमिल जमीन के सौदे पर बवाल, मालिकाना हक को लेकर दर्ज हुई प्राथमिकी

64 डिसमिल जमीन के सौदे पर बवाल, मालिकाना हक को लेकर दर्ज हुई प्राथमिकी

64 डिसमिल जमीन के सौदे पर बवाल, मालिकाना हक को लेकर दर्ज हुई प्राथमिकी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 01, 2026, 9:48:00 AM

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुंदाग में एक बड़े भूमि विवाद और कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने विवादित जमीन को अपनी वैध संपत्ति बताकर रियल एस्टेट कंपनी के साथ समझौता किया, जिसके बाद बिल्डर ने परियोजना में भारी निवेश कर दिया। बाद में जांच में पता चला कि संबंधित भूमि वर्षों से न्यायालय में लंबित विवाद का हिस्सा थी।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, जेम्स कुमार कश्यप ने पुंदाग स्थित लगभग 64 डिसमिल जमीन पर अपना स्वामित्व जताते हुए 19 जनवरी 2019 को ओम शांति डेवलपर्स के साथ विकास संबंधी समझौता किया था। इस भूमि पर ‘राज किशोर रेजिडेंसी’ नामक आवासीय परियोजना विकसित की जानी थी। आरोप है कि समझौते के समय जेम्स कुमार कश्यप ने लिखित रूप से यह आश्वासन दिया था कि जमीन किसी भी कानूनी बाधा या वित्तीय दायित्व से मुक्त है।

शिकायतकर्ता और बिल्डर सुधांशु नारायण वर्मा के अनुसार, परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने रांची नगर निगम से भवन निर्माण का नक्शा स्वीकृत कराया तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी प्राप्त कर लिया। इस दौरान परियोजना पर करीब 1.75 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके थे।

हालांकि, अप्रैल 2022 में निर्माण कार्य उस समय रुक गया जब स्थानीय पुलिस ने अदालत के आदेश का हवाला देते हुए साइट पर काम बंद कराने की कार्रवाई की। इसके बाद भूमि से जुड़े दस्तावेजों और कानूनी रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि संबंधित जमीन पर वर्ष 2009 से ही दीवानी वाद लंबित था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वर्ष 2017 में इस मामले का फैसला आरोपी के पिता राज किशोर साहू के विरुद्ध आया था। इसके बाद मामला झारखंड हाईकोर्ट में अपील के रूप में विचाराधीन है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भूमि विवाद से जुड़ी यह महत्वपूर्ण जानकारी जानबूझकर छिपाई गई, जिससे बिल्डर को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि स्वामित्व अधिकार स्पष्ट नहीं होने के बावजूद आरोपी ने जुलाई 2020 में रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (आरआरडीए) के पक्ष में 0.78 डिसमिल भूमि का गिफ्ट डीड भी निष्पादित किया था।

बिल्डर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान भूमि के स्वामित्व, दस्तावेजों की वैधता और कथित धोखाधड़ी से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM