पलामू : पिपरटांड में अपराधियों का आतंक, अपहरण के बाद 60 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम ह*त्या
पलामू : पिपरटांड में अपराधियों का आतंक, अपहरण के बाद 60 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम ह*त्या
झारखंड के पलामू जिले में अपराधियों ने एक बेहद नृशंस वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है। पिपरटांड थाना क्षेत्र के रहने वाले 60 वर्षीय राजमुनि पाठक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात हमलावरों ने राजमुनि पाठक को उनके घर से जबरन उठा लिया। इसके बाद देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उन्हें सिर में गोली मार दी गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात की प्रकृति से यह साफ है कि अपराधियों ने पूरी योजना के तहत इस घटना को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पिपरटांड थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
Trending News