पलामू में सोना-चांदी चमकाने के बहाने ठगी! अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्य धराये

पलामू में चांदी-सोना चमकाने के बहाने ठगी! अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्य धराये

पलामू में सोना-चांदी चमकाने के बहाने ठगी! अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्य धराये
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 03, 2026, 3:37:00 PM

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने आभूषणों की सफाई के नाम पर लोगों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह के सभी आरोपी बिहार के सुपौल जिले के निवासी हैं और वे विभिन्न जिलों में घूम-घूमकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे।

मामला नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के हुल्सी गांव का है। यहां एक महिला अपने चांदी के गहनों की सफाई कराने के लिए दो युवकों के संपर्क में आई। चांदी के आभूषण साफ करने के बाद महिला ने उनसे अपना सोने का मंगलसूत्र भी साफ करने को दिया। इसी दौरान आरोपियों ने कथित रूप से चालाकी दिखाते हुए मंगलसूत्र की जगह एक कागज में पाउडर लपेटकर महिला को थमा दिया।

हालांकि महिला ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कागज खोलकर देखा, जिससे ठगी का प्रयास सामने आ गया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों को रोका गया और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरोह से जुड़े चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रिंस कुमार, राहुल कुमार, प्रभु कुमार शाह, रोहन कुमार, अक्षय कुमार और रोहित कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी बिहार के सुपौल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं।

छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की गतिविधियों की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आभूषणों की सफाई का झांसा देकर कीमती गहनों की हेराफेरी करते थे।

नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से एक विशेष रासायनिक पदार्थ भी बरामद हुआ है। जांच में यह जानकारी मिली है कि चांदी की सफाई के दौरान वे आभूषण का कुछ हिस्सा नुकसान पहुंचाकर उसका वजन कम कर देते थे, जबकि सोने के गहनों को पूरी तरह बदल देने या गायब कर देने की तरकीब अपनाते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह पलामू के अलावा चतरा, हजारीबाग और आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय रहा है। आरोपी जिस इलाके में वारदात को अंजाम देते थे, उससे काफी दूरी पर किराए के मकानों में ठहरते थे, ताकि उनकी पहचान और गतिविधियों पर आसानी से नजर न रखी जा सके।

गिरफ्तारी और छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी नीरज कुमार, सब-इंस्पेक्टर रोहित चौहान, एएसआई दीपक कुमार, राजेश बैठा सहित कई पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों और पूर्व में हुई घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Trending News

'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
'न्यू बालेदवरी' के नाम से पूरे गांव को एक साथ बसाने की मांग, सांसद-विधायक की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 17, 2026, 6:57:00 PM
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये
Jul 17, 2026, 6:55:00 PM
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
मधुबनी: सब इंस्पेक्टर को मार दी चाकू, SSP बोले-अंजाम बहुत बुरा होगा
Jul 17, 2026, 6:50:00 PM
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
गोल इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों का नीट में शानदार प्रदर्शन, 500 से अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलने की संभावना
Jul 17, 2026, 6:34:00 PM
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
राज्य के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, 29 से खुलेगा शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल, 5 अगस्त तक आवेदन
Jul 17, 2026, 6:24:00 PM
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
बिहार पुलिस ने कसी नकेल, सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर कसा शिकंजा
Jul 17, 2026, 6:15:00 PM
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
बॉलीवुड के टॉप विलेन की खूबसूरत बेटियां, इनके आगे हीरोइन भी भरती हैं पानी, नजर नहीं हटेगी, देखें Photos
Jul 17, 2026, 6:13:00 PM
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
नारियल पौधा वितरण योजना से हो आर्थिक रूप से मजबूत, सरकार दे रही 75 फीसदी अनुदान
Jul 17, 2026, 6:07:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, बड़ी वारदात की फिराक में जुटे 2 अपराधी दबोचे, कट्टा-3 बाइक बरामद
Jul 17, 2026, 5:47:00 PM
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
215 बटालियन सीआरपीएफ ने निकाली श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा
Jul 17, 2026, 5:34:00 PM